लाइव न्यूज़ :

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच बिहार में बच्चों पर वायरल फीवर का कहर, अस्पतालों में बढ़ी भीड़

By एस पी सिन्हा | Updated: September 7, 2021 18:18 IST

बिहार की राजधानी पटना में पीएमसीएच, एनएमसीएच, आईजीआईएमएस और पटना एम्स में बच्चों के लिए मौजूद बेड फुल होने की स्थिति में आ गए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में वायरल फीवर का बच्चों पर कहर, पटना के बड़े अस्पतालों में 80 फीसदी बेड फुल।राज्य भर से मिले आंकड़ों के अनुसार सारण में अब तक इस वायरल बुखार से तीन बच्चों की मौत हो चुकी है।सारण के अमनौर प्रखंड के सिरसा खेमकरण टारापुर गांव में 5 दर्जन बच्चे बीमार, मेडिकल टीम कर रही है यहां कैंप।

पटना: कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के बीच बिहार में वायरल फीवर बच्चों में कहर बरपा रही है. राजधानी पटना के साथ-साथ राज्य के सभी जिलों में वायरल बुखार के मामले आ रहे हैं. 

सबसे हैरत की बात तो यह है कि वायरल बुखार की चपेट में सबसे ज्यादा बच्चे ही हैं. हालात ऐसे हो गए हैं कि पटना के सभी बड़े सरकारी अस्पतालों में बच्चों के इलाज के लिए उपलब्ध बेड फुल होने की स्थिति में हैं.

पटना के बड़े अस्पतालों में 80 फीसदी बेड फुल

राजधानी पटना स्थित पीएमसीएच, एनएमसीएच, आईजीआईएमएस और यहां तक कि पटना एम्स में भी बच्चों के लिए मौजूद बेड फुल होने की स्थिति में हैं. इन चारों अस्पतालों में 80 फीसदी से ज्यादा बच्चों के बेड भर चुके हैं. 

पटना में शिशु विभाग के सभी जेनरल बेड भी भर चुके हैं. वहीं, एनएमसीएच में 136 बेड हैं, जिनमें 85 बेड पर बच्चे भर्ती हैं. उसीतरह से मुजफ्फरपुर जिले में भी बच्चों पर वायरल बुखार भारी पड रहा है. एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में एक दिन में 45 बच्चे वायरल बुखार से पीड़ित होकर भर्ती हुए हैं. 

आलम यह है कि सौ बेड के पीकू वार्ड में 145 बच्चों का इलाज किया जा रहा हैं. शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ गोपाल शंकर सहनी की मानें तो बेड कम रहने के चलते एक बेड पर दो बच्चों का रख इलाज किया जा रहा हैं. उन्होंने कहा कि जिले में बढ़ रहे वायरल बुखार से हो रहे पीड़ित बच्चों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई है.

सारण में 3 बच्चों की मौत

राज्य भर से मिले आंकड़ों के अनुसार सारण में अब तक इस वायरल बुखार की चपेट में आने से तीन बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि गोपालगंज में एक बच्चे की मौत हुई है. भागलपुर स्थित जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 70 बेड के शिशु वार्ड में 50 बच्चों का इलाज चल रहा है, जिसमें 20 बच्चे वायरल बुखार से पीड़ित हैं। 

सारण के अमनौर प्रखंड के सिरसा खेमकरण टारापुर गांव में पिछले चार दिनों के अंदर वायरल बुखार की वजह से तीन बच्चियों की मौत हुई है. अभी भी इस गांव में तकरीबन 5 दर्जन बच्चे बीमार हैं. मेडिकल टीम इस गांव में कैंप कर रही है. चिंता की बात यह है कि बच्चों को बुखार के दौरान सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड रहा है, जो कोरोना के लक्षण जैसा ही है. 

वहीं, गोपालगंज जिले में चमकी बुखार के लक्षण वाले एक बच्चे की मौत के बाद मेडिकल कर्मियों और डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. सरकार इस पूरी स्थिति को लेकर अलर्ट मोड में आ चुकी है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, सीतामढी सहित कई जिलों के सैकड़ों बच्चे भर्ती हैं. 

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ गोपाल शंकर सहनी के अनुसार यह वायरल बुखार कोरोना के वेरिएंट हो सकते हैं. हालांकि पांच बच्चों की रिपोर्ट अब तक के निगेटिव आई है. छह माह तक के बच्चे इस वायरल बुखार की चपेट में सबसे ज्यादा आ रहे हैं.

टॅग्स :बिहारपटनाकोरोना वायरसबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद