लाइव न्यूज़ :

39 मिनट देरी से पहुंची एम्बुलेंस, गुजरात के सीएम विजय रुपाणी के मौसेरे भाई अनिलभाई सांघवी की मौत, जांच का आदेश

By भाषा | Updated: October 9, 2019 18:54 IST

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री के मौसेरे भाई अनिलभाई सांघवी की मौत राजकोट स्थित उनके आवास पर चार अक्टूबर को सांस लेने में दिक्कत की वजह से हो गई थी। भाजपा नेताओं के मुताबिक मृतक के परिजन ने मुख्यमंत्री से आपातकाल एम्बुलेंस के पहुंचने में देरी की शिकायत की।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री सांघवी के परिजन से मिलने मंगलवार को उनके आवास पर गए थे। स्पताल ले जाने के लिए ‘108’ एम्बुलेंस पर फोन किया था क्योंकि उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही थी।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के मौसेरे भाई की एम्बुलेंस के पहुंचने में कथित तौर पर देरी की वजह से हुई मौत के मामले में गुजरात सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री के मौसेरे भाई अनिलभाई सांघवी की मौत राजकोट स्थित उनके आवास पर चार अक्टूबर को सांस लेने में दिक्कत की वजह से हो गई थी। भाजपा नेताओं के मुताबिक मृतक के परिजन ने मुख्यमंत्री से आपातकाल एम्बुलेंस के पहुंचने में देरी की शिकायत की।

मुख्यमंत्री सांघवी के परिजन से मिलने मंगलवार को उनके आवास पर गए थे। भाजपा के एक नेता ने कहा, ‘‘ हमें पता चला है कि सांघवी के परिवार के सदस्यों ने उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए ‘108’ एम्बुलेंस पर फोन किया था क्योंकि उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही थी।

ऐसा आरोप है कि एम्बुलेंस के पहुंचते-पहुंचते सांघवी की मौत हो चुकी थी।’’ राजकोट के जिला कलेक्टर रेम्या मोहन ने बुधवार को बताया कि राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इन आरोपों के जांच के आदेश दिए हैं। इसी बीच एक प्राथमिक रिपोर्ट में यह जानकारी मिली है कि ‘108' एम्बलेंस सेवा के क्षेत्रीय समन्वयक का कहना है कि एम्बुलेंस को सांघवी के घर तक पहुंचने में 39 मिनट का समय इसलिए लगा क्योंकि गलती से वह इसी तरह के नाम वाले अन्य जगह पर पहुंच गया था। कलेक्टर का कहना है कि अंतिम जांच रिपोर्ट के बाद और भी जानकारी मिलेगी। 

टॅग्स :गुजरातविजय रुपानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत