लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ यात्रा: आईबी और रॉ की रहेगी नजर, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की कवायद तेज

By सुरेश डुग्गर | Updated: June 22, 2019 17:55 IST

खुफिया एजेंसियां सीआईडी, आईबी, रॉ के अधिकारियों को भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा तथा संवेदनशील स्थलों में पैनी नजर रखने की हिदायत दी गई है। वहीं, लखनपुर से जम्मू तक रेलवे ट्रैक में सुरक्षा को कड़ा करने के लिए वरिष्ठ अधिकारी स्वयं ट्रैक का निरीक्षण कर जवानों को जरूरी हिदायतें दे रहे हैं।

Open in App

अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बढ़ते आतंकी खतरे और तेज होते हमलों के बीच अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को और मजबूती प्रदान करने की कवायद तेज हो गई है। अमरनाथ यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस के साथ सीमा सुरक्षा बल तथा स्पेशल आप्रेशन ग्रुप के जवानों ने कवायद शुरू कर दी है। यात्रा के आधार शिविर भगवती नगर, जम्मू रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड सहित सभी संवेदनशील स्थानों पर अस्थायी कैंप लगाकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

जम्मू के आधार शिविर में सुरक्षा का जिम्मा इंडियन रिजर्व पुलिस बल तथा आर्मी विंग के जवानों को दिया गया है। आधार शिविर के साथ लगते इलाकों निक्की तवी, भगवती नगर में सुबह शाम सुरक्षा बल गश्त करते हुए देखे जा सकते हैं। जम्मू रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड में भी पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों के जवानों को सतर्क रहने को कह दिया गया है। संदिग्ध लोगों व उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

खुफिया एजेंसियां सीआईडी, आईबी, रॉ के अधिकारियों को भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा तथा संवेदनशील स्थलों में पैनी नजर रखने की हिदायत दी गई है। वहीं, लखनपुर से जम्मू तक रेलवे ट्रैक में सुरक्षा को कड़ा करने के लिए वरिष्ठ अधिकारी स्वयं ट्रैक का निरीक्षण कर जवानों को जरूरी हिदायतें दे रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों से गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

एसएसपी जम्मू के अनुसार अमरनाथ यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी रणनीति बना ली गई है। सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार कर आला अधिकारियों से जरूरी हिदायतें ले ली गई हैं। उन्होंने लोगों से भी यात्रा के दौरान संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने की बात कही।

जम्मू पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर शहर के कई होटलों व धर्मशालाओं को खंगाल रही है। इस काम के लिए कई टीमों का गठन किया गया है जिसमें महिला पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। हालांकि इस दौरान पुलिस कर्मियों को कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।

पुलिस कर्मियों ने होटल प्रबंधकों को उनके पास रुकने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाने को कहा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आज पुलिस की ओर से सुरक्षा के तहत यह जांच-पड़ताल अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि अमरनाथ यात्र से पूर्व आतंकी संगठन शहर में अपने ओवर ग्राउंड वर्कर्स को तैनात कर देते हैं जो मौका पाकर आतंकी वारदात को अंजाम दे देते हैं। पुलिसकर्मियों को एसएसपी जम्मू तेजेंद्र सिंह ने अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए है। अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय स्थिति न घटे इसको लेकर शहर में कई स्थानों पर नाकेबंदी की गई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअमरनाथ यात्राइंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी)रिसर्च एंड एनालिसिस विंगआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए