लाइव न्यूज़ :

Amarnath Yatra 2022: इस बार सेना के लिए युद्ध मोर्चा के समान होगी अमरनाथ यात्रा, करीब डेढ़ लाख सुरक्षाकर्मी तैनात

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 13, 2022 15:09 IST

यात्रा की सुरक्षा के लिए तैनात किए जाने वाले सुरक्षाकर्मियों की संख्या डेढ़ लाख के करीब बताई जा रही है। 30 जून से आरंभ होने जा रही अमरनाथ यात्रा इस बार इन सुरक्षाकर्मियों के लिए किसी युद्ध के मोर्चे से कम नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्दे25000 सुरक्षाकर्मी पहलगाम से लेकर गुफा तक होंगे तैनात18000 सुरक्षाकर्मियों की बालटाल से लेकर गुफा तक के मार्ग पर होगी तैनाती 30 जून से प्रारंभ होने वाली है अमरनाथ यात्रा

जम्मू: अमरनाथ यात्रा की सकुशलता की खातिर सेना ने पहलगाम से लेकर गुफा तक के 45 किमी लम्बे यात्रा मार्ग को अपने कब्जे में लेना आरंभ किया है। हजारों की संख्या में सैनिक इस मार्ग पर तैनात किए जाने लगे हैं। इनकी तैनाती के लिए हेलिकाप्टरों की सेवाएं भी ली जा रही हैं। रक्षाधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है कि यात्रा मार्ग पर छेड़े गए तलाशी अभियान में लड़ाकू हेलिकाप्टरों ने भी साथ दिया है। आतंकियों और विस्फोटक सामग्री की तलाश में यह अभियान छेड़ा गया है। इसी प्रकार जम्मू के भगवती नगर के आधार शिविर में तलाशी और सतर्कता बढ़ा दी गई है। इस बार सूचनाएं कहती हैं कि आतंकी इस शिविर को निशाना बना सकते हैं। 

30 जून से इन हजारों सैनिकों की परीक्षा की घड़ी आरंभ होने वाली है जिन्हें जम्मू कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर से लेकर अनंतनाग जिले में स्थित अमरनाथ गुफा तक तैनात किया जा रहा है। कितने सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, सिर्फ 25000 सुरक्षाकर्मी पहलगाम से लेकर गुफा तक और 18000 सुरक्षाकर्मी बालटाल से लेकर गुफा तक के मार्ग पर तैनात हो चुके हैं। इनमें सेना भी शामिल है। इस प्रकार यात्रा की सुरक्षा के लिए तैनात किए जाने वाले सुरक्षाकर्मियों की संख्या डेढ़ लाख के करीब बताई जा रही है।

असल में आधिकारिक तौर पर 30 जून से आरंभ होने जा रही अमरनाथ यात्रा इस बार भी इन सुरक्षाकर्मियों के लिए किसी युद्ध के मोर्चे से कम नहीं है जिनके कांधों पर यात्रा की सुरक्षा का भार है। नतीजतन हजारों की संख्या में तैनात सुरक्षाकर्मियों की चिंता का कारण आतंकी गतिविधियां हैं जो यात्रा के आरंभ होने से पूर्व ही यात्रा पर खतरे के रुप में मंडरा रही हैं।

‘इस बार खतरा अधिक है। ड्रोन के साथ ही स्टिकी बम सबसे बड़ा खतरा बने हुए हैं जिनके लिए आसान लक्ष्य अमरनाथ यात्रा हो सकती है। अतः हम कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहते हैं,’यात्रा की सुरक्षा में जुट रहे एक सेनाधिकारी का कहना है। दूसरे शब्दों में वह सेनाधिकारी इस मोर्चे की तुलना युद्ध के मोर्चे से करता है।

इस बार उम्मीद 7 से 8 लाख से अधिक यात्री इसमें शामिल होने की है। हालांकि सरकार अभी तक कहती रही थी कि वह डॉ नीतिन सेन गुप्ता समिति की सिफारिशों को लागू करते हुए यात्रा को बाधा व दुर्घटना रहित बनाने की खातिर कुछ लाख से अधिक लोगों को अनुमति नहीं देना चाहती है और अब आप ही वह 8 लाख लोगों के आने की उम्मीद लगाए बैठी है।

सच कहा जाए तो सरकार इस बार परेशानी का कारण आप ही पैदा कर रही है। इस परेशानी को एक बार 1996 में भोगा जा चुका है जब प्राकृतिक आपदा 300 के करीब श्रद्धालुओं को लील गई थी। तब भी लाखों के हिसाब से लोग यात्रा में शामिल हुए थे और कुव्यवस्थाओं के चलते इन लोगों की मौत इसलिए भी हो गई थी क्योंकि बर्फबारी तथा बारिश से बचने का कोई उपाय न था और न ही अभी तक हो पाया है।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राJammuजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष