लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर बुकिंग पोर्टल चालू, अब बालटाल और पहलगाम के साथ ही श्रीनगर से गुफा के लिए सीधे भरिए उड़ान

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 16, 2022 16:21 IST

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को श्रीनगर से अमरनाथ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सेवाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उपराज्यपाल ने कहा कि कई लोग एक दिन में ही यात्रा करके वापस लौटना चाहते हैं, उनके लिए ये सेवा काफी महत्वपूर्ण साबित होगी।

Open in App
ठळक मुद्देउपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सेवा का किया उद्घाटनश्रीनगर से भी सीधी हेलिकॉप्टर सेवा का लाभ ले सकते हैं अमरनाथ यात्री

जम्मू:अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए यह खुशी की बात है कि वे इस बार इतिहास बनाने जा रही यात्रा में श्रीनगर से भी सीधी हेलिकॉप्टर सेवा का लाभ ले सकते हैं। अभी तक बालटाल और पहलगाम से ही गुफा (पंचतरणी) तक की हेलिकॉप्टर सेवा उपलब्ध थी। इस सेवा के लिए बुकिंग करवाने की खातिर पोर्टल का उद्घाटन भी आज कर दिया गया है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को श्रीनगर से अमरनाथ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सेवाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उपराज्यपाल ने कहा कि कई लोग एक दिन में ही यात्रा करके वापस लौटना चाहते हैं, उनके लिए ये सेवा काफी महत्वपूर्ण साबित होगी। इसके साथ ही उन्होंने फेक अथवा जाली हेलिकॉप्टर बुकिंग के प्रति सतर्क रहने पर भी जोर दिया।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि हमें फेक बुकिंग करने वालों से सतर्क रहने की जरूरत है। हमारी सेवाओं का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। जानकारी के लिए इससे पूर्व सिर्फ बालटाल और नुनवान पहलगाम से ही पंचतरणी तक हेलिकॉप्टर सेवा थी। यहां से पवित्र गुफा छह किलोमीटर की दूरी पर है। 

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि श्रद्धालुओं की एक लंबे समय से मांग थी कि श्रीनगर से भी हेलिकॉप्टर सेवा होनी चाहिए। अब श्रद्धालु एक ही दिन में पवित्र गुफा की तीर्थयात्रा कर वापस लौट सकेंगे। ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल की सुविधा का लाभ उठाते हुए श्रद्धालु आसानी से अपने लिए टिकट बुक कर पाएंगे।

अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पंचतरणी के लिए हेलिकाप्टर सुविधा पाने के लिए भी श्रद्धालुओं को बालटाल या फिर पहलगाम जाना पड़ता था। इसके लिए वे या तो पैदल चलते थे या फिर घोड़ों की सवारी करते थे। अब श्रीनगर पहुंचने पर श्रद्धालु वहां से सीधा हेलिकॉप्टर सुविधा प्राप्त कर पंचतरणी जा सकते हैं। 

हिमलिंग के दर्शनों के लिए वहां से उन्हें पैदल मात्र छह किलोमीटर का सफर ही तय करना है। दर्शनों के बाद वे फिर से पंचतरणी से हेलिकॉप्टर पर वापस श्रीनगर लौट सकते हैं। अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ नीतीशवर कुमार ने कहा कि श्राइन बोर्ड की तरफ से आज हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की गई है। अभी श्रीनगर से नुनवान और नीलग्रंथ रूट के लिए सेवा शुरू की गई है। 

इससे एक दिन के भीतर यात्रा करने आने और लौटने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। अब श्रीनगर से पंचतरणी के बीच हेलिकॉप्टर सुविधा शुरू होने के बाद अब श्रद्धालु एक ही दिन में बाबा बर्फानी के दर्शन कर वापस श्रीनगर लौट पाएंगे।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी