लाइव न्यूज़ :

Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ में पवित्र गुफा के पास भारी बारिश, सुरक्षाकर्मियों ने करीब 4000 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 26, 2022 18:30 IST

Amarnath Yatra 2022: अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यहां खराब मौसम के कारण पंचतरणी और गुफा के बीच अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देतीर्थयात्रियों को पवित्र गुफा क्षेत्र से पंचतरणी में सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।गुफा के आसपास के ऊंचे पहाड़ों में भारी बारिश से एक बार फिर बाढ़ आ गई है।सुरक्षाकर्मियों ने करीब 4000 तीर्थयात्रियों को क्षेत्र से सुरक्षित निकाला है।

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ में पवित्र गुफा के आसपास ऊंचे पहाड़ों में भारी बारिश के बाद सुरक्षाकर्मियों ने करीब 4000 तीर्थयात्रियों को क्षेत्र से सुरक्षित निकाला है। गुफा के आसपास के ऊंचे पहाड़ों में भारी बारिश से एक बार फिर बाढ़ आ गई है।

पवित्र गुफा के आसपास तत्काल अलर्ट जारी किया गया और 4,000 से अधिक तीर्थयात्रियों को क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्थिति नियंत्रण में है। तीर्थयात्रियों को पवित्र गुफा क्षेत्र से पंचतरणी में सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

 

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यहां खराब मौसम के कारण पंचतरणी और गुफा के बीच अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आज दोपहर पवित्र गुफा मंदिर के आसपास के पहाड़ों में भारी बारिश हुई जिससे पास की एक धारा में भी जल स्तर बढ़ गया।

अधिकारियों ने कहा कि तीर्थयात्रियों को वापस पंचतरणी शिविर ले जाया गया, उन्होंने कहा कि बारिश के कारण किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार के बाद यात्रा फिर से शुरू की जाएगी।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीरबाढ़मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट