लाइव न्यूज़ :

‘म्यूजिक’ वीडियो में हिंसा का महिमामंडन करने को लेकर गायक की गिरफ्तारी का अमरिंदर ने किया समर्थन

By भाषा | Updated: January 6, 2021 21:24 IST

Open in App

चंडीगढ़, छह जनवरी पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गायक श्री बरार की गिरफ्तारी का बुधवार को समर्थन करते हुए कहा कि यह कार्रवाई ‘सही और न्यायोचित’ है।

गायक पर एक ‘म्यूजिक’ वीडियो में हथियारों को बढ़ावा देने और हिंसा का महिमामंडन करने का आरोप है।

सिंह ने एक बयान में कहा कि गायक की गिरफ्तारी ‘सही और न्यायोचित’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरीके से गुंडागर्दी और हथियारों को बढ़ावा देना पूरी तरह से गलत है।’’

गौरतलब है कि मंगलवार को पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विक्रम जीत दुग्गल ने कहा था कि बरार के गीत के बोल भड़काऊ हैं, जो हिंसा और असामाजिक गतिविधियों को अपराधियों को पनाह देने की हद तक बढ़ावा देते हैं तथा जेल तोड़ने तक के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पुराने गीत से जुड़े विषय में सही ही मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में गायक के वीडियो से उसकी गिरफ्तारी का कोई संबंध नहीं है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि गायक के ‘अच्छे कार्य’ युवाओं को बंदूक उठाने के लिए प्रेरित करने वाले उसके पहले के गीत के नकारात्मक प्रभाव को अब खारिज नहीं कर सकते।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा पार (पाकिस्तान) से खतरों का सामना कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम राज्य की शांति में किसी भी तरह से खलल डालने की अनुमति नहीं दे सकते।’’ उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतों से ऐसा होने की संभावना होती है।

पटियाला पुलिलस ने बरार को चंडीगढ़ के पास मोहाली से गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे