लाइव न्यूज़ :

किसानों को 'मवाली' कहने पर अमरिंदर ने मांगा केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा

By भाषा | Updated: July 22, 2021 22:46 IST

Open in App

चंडीगढ़, 22 जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को 'मवाली' कहने पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी से तत्काल इस्तीफे की मांग की।

पिछले लगभग आठ महीनों से केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता की आलोचना करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पार्टी की "किसान विरोधी" मानसिकता को दर्शाता है।

अमरिंदर सिंह ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि सत्ताधारी पार्टी द्वारा असहमति और विरोध की सभी आवाजों को "दबाने" के कथित शर्मनाक प्रयासों को देखते हुए, यह स्पष्ट हो गया है कि केंद्र किसानों की भावना को तोड़ने में विफल रहा है।

मीडिया संगठनों पर आईटी के छापे की नवीनतम घटना को लेकर उन्होंने राजग सरकार की उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत करने वाली हर एक आवाज को "दबाने" के उसके प्रयासों के लिए फटकार भी लगाई।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा की घटनाओं के बारे में पूछे जाने पर लेखी ने प्रदर्शनकारी यूनियनों को “मवाली” बताकर उनकी निंदा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जंतर मंतर पर किसानों के प्रदर्शन के दौरान पत्रकार पर हमला निंदनीय है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। केंद्रीय मंत्री की प्रतिक्रिया पूरी तरह से अनुचित और भड़काऊ थी।

उन्होंने कहा कि लेखी को इस तरह से किसानों को 'बदनाम' करने का कोई अधिकार नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो