लाइव न्यूज़ :

Almora Bus Accident: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस?, 36 यात्रियों की मौत, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2024 17:37 IST

Almora Bus Accident: जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने बताया कि बस पौड़ी से रामनगर जा रही थी तभी अल्मोड़ा के मरचूला में यह दुर्घटना हुई।

Open in App
ठळक मुद्देयात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। निकटतम स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के लिए तेजी से काम कर रही हैं। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को विमान से पहुंचाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Almora Bus Accident: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सोमवार को एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से 23 यात्रियों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। बस में 40 यात्री सवार थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अल्मोड़ा के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि 22 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने रामनगर में अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने बताया कि बस पौड़ी से रामनगर जा रही थी तभी अल्मोड़ा के मरचूला में यह दुर्घटना हुई।

  

पांडे ने बताया कि बस जब 200 मीटर गहरी खाई में गिरी तब उसमें करीब 40 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) के कर्मी तलाश एवं बचाव अभियान शुरू करने के लिए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना में लोगों की जान जाने पर दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अल्मोड़ा जिले के मरचूला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।’’

धामी ने कहा, ‘‘स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम घायलों को निकालने और उन्हें निकटतम स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के लिए तेजी से काम कर रही हैं। जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को विमान से पहुंचाने के भी निर्देश दिए गए हैं।’

टॅग्स :उत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामीसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टहरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष