लाइव न्यूज़ :

मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बंगाल में टीएमसी, भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप

By भाषा | Updated: June 23, 2021 17:47 IST

Open in App

कोलकाता, 23 जून बंगाल की महान हस्ती श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अपेक्षित सम्मान दिए जाने को लेकर, उनकी पुण्यतिथि पर बुधवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा ने एक-दूसरे पर प्रहार किया।

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष और पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री फरहाद हकीम सहित कई गणमान्य लोगों ने यहां जनसंघ के संस्थापक की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

घोष ने कहा, ‘‘हम मांग करते हैं कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मृत्यु से जुड़े रहस्यों को उजागर किया जाए।’’

उन्होंने कहा कि बंगाल के क्षेत्रीय दलों ने राज्य के महान सपूतों को कभी भी महत्व नहीं दिया और भाजपा ने उनके सम्मान के लिए काम करना शुरू किया है।

इस बीच हकीम ने दक्षिण कोलकाता में मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि भगवा दल की नीति हमेशा से ‘‘इस्तेमाल करने और फेंक देने’’ की रही है।

टीएमसी नेता ने कहा, ‘‘कुछ दिनों बाद उनकी मुखर्जी सहित बंगाल के सपूतों में कोई रूचि नहीं होगी।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दौरान कई अवसरों पर मुखर्जी के नाम का ‘‘इस्तेमाल’’ करने का कोई फायदा नहीं हुआ।

घोष ने भाजपा के विचारक की 68वीं पुण्यतिथि के मौके पर रक्तदान शिविर लगाने की अनुमति देने से पुलिस द्वारा कथित तौर पर इंकार किए जाने के विरोध में हाजरा चौराहे पर धरना दिया।

राज्य भाजपा ने कहा कि इस दिवस पर पिछले 42 वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन होता था लेकिन तृणमूल कांग्रेस के ‘‘संकीर्ण राजनीतिक हितों’’ के कारण इस बार अनुमति नहीं दी गई।

मुखर्जी की 1953 में हिरासत में मृत्यु हो गई थी और तत्कालीन सरकार ने कहा था कि स्वास्थ्य संबंधी कारणों से उनका निधन हुआ जबकि जनसंघ और बाद में भाजपा ने इस दावे पर कई बार सवाल उठाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी