लाइव न्यूज़ :

अमेजन के खिलाफ लगे आरोप गंभीर, आरएसएस का कुछ भी कहना अप्रासंगिक: कांग्रेस

By भाषा | Updated: September 27, 2021 19:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) समर्थक पत्रिका ‘पांचजन्य’ में अमेजन के खिलाफ छपे लेख को लेकर को सोमवार को कहा कि इस ई-वाणिज्य कंपनी के खिलाफ लगे रिश्वतखोरी के आरोप गंभीर हैं, जिनकी अनदेखी नहीं की जा सकती।

पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि अमेजन के बारे में आरएसएस का कुछ भी कहना अप्रासंगिक है, क्योंकि हाल के दिनों में उसके दोहरे मापदंड सामने आए हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आरएसएस का कुछ भी कहना अप्रासंगिक है। लेकिन अमेजन का मुद्दा जो मेरे वरिष्ठ सहयोगी रणदीप सिंह सुरजेवाला जी ने भी उठाया था, वो गंभीर है और इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती।’’

दरअसल, ‘पांचजन्य’ ने अपने एक लेख में अमेजन को ‘दूसरी ईस्ट इंडिया कंपनी’ बताया है। हाल ही में एक अन्य लेख से जुड़े विवाद के बाद आरएसएस ने कहा था कि ‘पांचजन्य’ उसकी पत्रिका नहीं है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पिछले दिनों अरोप लगाया था, ‘‘ विदेशी ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन ने पिछले दो साल में भारत में कानूनी शुल्क के नाम पर 8,546 करोड़ रुपये का भुगतान किया। अब सामने आया है कि यह पैसा तथाकथित रिश्वत के तौर पर दिया गया।’’

अमेजन ने इस मामले पर कहा है कि इस राशि में उसके कानूनी मामलों के साथ- साथ पेशेवर मामलों का खर्च भी शामिल है तथा यह केवल विधिक कार्यों से जुड़ा खर्च नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल