लाइव न्यूज़ :

पंजाब मे ब्यास नदी के निकट अवैध खनन का आरोप, राज्य सरकार ने किया खंडन

By भाषा | Updated: June 30, 2021 21:54 IST

Open in App

अमृतसर, 30 जून शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को आरोप लगाया कि पंजाब में ब्यास नदी के निकट अवैध खनन किया जा रहा है। हालांकि राज्य के खनन विभाग ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया।

पार्टी ने एक बयान में कहा कि बादल ने राज्य के मंत्री और कांग्रेस के कुछ विधायकों के खिलाफ इस संबंध में ब्यास थाने में शिकायत भी दी है।

हालांकि खनन विभाग के एक प्रवक्ता ने बादल पर ''अवैध खनन के निराधार आरोप'' लगाकर ''राजनीतिक लाभ'' लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

इससे पहले शिअद नेता बादल ने दावा किया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण के अनुसार किसी पुल के पांच किलोमीटर के अंदर खनन गतिविधि नहीं की जा सकती लेकिन इस मामले में एक किलोमीटर की दूरी पर रेत खनन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार, वहां गाद निकालने का दावा गलत है क्योंकि बहते पानी में ऐसा नहीं किया जा सकता।

पार्टी के बयान में कहा गया है,“ जिन ट्रक ड्राइवरों से अवैध रूप से 16,000 रुपये प्रति ट्रक वसूले जा रहे थे, उन्होंने रेत माफिया के खिलाफ अलग से शिकायत दी है। ग्रामीणों ने एक शिकायत भी दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि उनकी अनुमति के बिना माफियाओं द्वारा पंचायत की जमीन पर खनन किया जा रहा है।''

बादल ने पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह रेत माफियाओं को राज्य के संसाधनों की दिनदहाड़े लूट की अनुमति दे रहे हैं।

इस बीच, चंडीगढ़ में पंजाब के खनन विभाग ने कहा कि शिअद प्रमुख ने जिस स्थल का दौरा किया, वह वैध है।

विभाग के प्रवक्ता ने कहा, “सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, खनन ब्लॉक में मैसर्स फ्रेंड्स एंड कंपनी द्वारा कार्य निष्पादित किया जा रहा है। इस खनन ब्लॉक से सालाना 34.4 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता है।''

उन्होंने कहा, ''अमृतसर जिले में कोई अवैध खनन नहीं किया जा रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है