लाइव न्यूज़ :

इलाहाबाद विश्वविद्यालय और इसके संघटक कॉलेज 21 अप्रैल तक के लिए बंद

By भाषा | Updated: April 9, 2021 19:41 IST

Open in App

प्रयागराज, नौ अप्रैल जिले में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कई शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के संक्रमित होने के मद्देनजर विश्वविद्यालय प्रशासन ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय और इसके सभी संघटक कालेजों को 21 अप्रैल, 2021 तक पूरी तरह से बंद रखने का शुक्रवार को निर्णय किया।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की जन संपर्क अधिकारी जया कपूर ने बताया कि शुक्रवार को कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक आपात ऑनलाइन बैठक बुलाई गई जिसमें सभी संकाय के अध्यक्ष, परीक्षा नियंत्रक और कुलसचिव शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि बैठक में इलाहाबाद विश्वविद्यालय और इसके समस्त संघटक कॉलेजों को 21 अप्रैल 2021 तक पूरी तरह से बंद रखने का निर्णय किया गया। विश्वविद्यालय और इससे जुड़े महाविद्यालयों की समस्त परीक्षाएं जो कि ऑनलाइन व्यवस्था के तहत हो रही थीं उन्हें भी फिलहाल टाल दिया गया है।

कपूर ने बताया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकों को यह निर्देश दिया गया है कि वे अपने अपने घरों से ऑनलाइन कक्षाएं लेते रहें। छात्रावासों में रह रहे छात्रों को अपने घर जाने की तत्काल व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। छात्रावास में रहने वाला कोई छात्र यदि संक्रमित होता है तो विश्वविद्यालय प्रशासन की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के समस्त कर्मचारियों को अपने घर पर रहने और भारत सरकार द्वारा जारी कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम