लाइव न्यूज़ :

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा, 'लखीमपुर की घटना नहीं होती, अगर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने किसानों को भड़काया नहीं होता'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 9, 2022 22:35 IST

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के जस्टिस डीके सिंह ने केंद्रीय मंत्री पर यह प्रतिकूल टिप्पणी करते हुए कहा लखीमपुर में किसानों की जान नहीं जाती, अगर केंद्रीय मंत्री ने किसानों के खिलाफ भड़काऊ भाषा नहीं दिया होता।

Open in App
ठळक मुद्देइलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के खिलाफ प्रतिकूल टिप्पणी कीजस्टिस डीके सिंह ने कहा कि घटना नहीं होती अगर केंद्रीय मंत्री ने भड़काऊ भाषण नहीं दिया होताजस्टिस डीके सिंह ने कहा कि राजनीति में उच्च पदों पर बैठे लोगों को सभ्य भाषा में भाषण देना चाहिए

लखनऊ: लखीमपुर खीरी मामले में सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सोमवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि अक्टूबर 2021 की लखीमपुर में किसानों की जान नहीं जाती, अगर केंद्रीय मंत्री ने किसानों के खिलाफ भड़काऊ भाषा नहीं दिया होता।

हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के जस्टिस डीके सिंह ने केंद्रीय मंत्री पर यह प्रतिकूल टिप्पणी लखीमपुर खीरी मामले में जेल में बंद चार सह आरोपियों अंकित दास, लवकुश, सुमित जायसवाल और शिशुपाल की जमानत अर्जी खारिज करते हुए की।

वहीं खीमपुर खीरी मामले में मुख्य आरोपी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा हैं। जिनकी जमानत याचिका पर सुनवाई सोमवार को नहीं हो सकी और उसके लिए कोर्ट ने 25 मई को तारीख दी है।

समाचार वेबसाइट 'डेक्कन हेराल्ड' के मुताबिक एसआईटी ने सेशन कोर्ट में दाखिल किये चार्जशीट में लखीमपुर खीरी हिंसा के लिए आशीष मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाते हुए उनके द्वारा की गई हिंसा एक 'पूर्व नियोजित साजिश' का हिस्सा माना था और आशीष मिश्रा के खिलाफ धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास), 326 (खतरनाक हथियारों से गंभीर चोट पहुंचाना) के साथ धारा 120 बी (आपराधिक साजिश) सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।

इस केस का सबसे आश्चर्यजनक पहलू तब सामने आया था, जब एसआईटी के विरोध के बावजूद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फरवरी में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को जमानत पर रिहा कर दिया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट में किसानों ने आशीष मिश्रा की जमानत का विरोध करते हुए याचिका दाखिल की गई ।

देश की सर्वोच्च अदालत ने मिश्रा की जमानत रद्द करते हुए उन्हें दोबारा जेल की सलाखों में डालने का आदेश दिया और आगे की सुनवाई के लिए केस को वापस इलाहाबाद हाईकोर्ट के पास भेज दिया।

हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने मामले में केंद्रीय मंत्री के खिलाफ टिप्पणी करते हुए कहा, "राजनीति में उच्च पदों पर बैठे लोगों को समाज में अपने प्रभावों को देखते हुए सभ्य भाषा में भाषण देना चाहिए। अपनी गरिमा का ख्याल करते हुए उन्हें गैर-जिम्मेदाराना बयान से बचना चाहिए।" 

इसके साथ बेंच ने कहा, "चार्जशीट के मुताबिक यह घटना नहीं होती अगर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कथित भड़काऊ बयान नहीं दिया होता। एसआईटी की ओर से दाखिल किये गये जवाबी हलफनामे में बताया गया है कि खुद को संयमित रखते तो लखीमपुर खीरी में उनके होनहार बेटे और अन्य आरोपियों द्वारा कथित तौर पर सबसे क्रूर, वीभत्स और अमानवीय तरीके से निर्दोष लोगों की जान नहीं जाती।

मालूम हो कि लखीमपुर हिंसा में चार किसानों सहित कुल आठ लोगों की हत्याएं हुई थीं और यह वारदात तब हुई थी जब सैकड़ों किसान अजय कुमार मिश्रा की उस टिप्पणी का विरोध कर रहे थे, जिसमें उन्होंने किसानों को धमकी देते हुए कहा था कि अगर वे कृषि कानूनों का विरोध करना नहीं छोड़ेंगे तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

टॅग्स :लखीमपुर खीरी हिंसाआशीष मिश्राAllahabad High Court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

भारतस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी को यौन शोषण मामले में अग्रिम जमानत

भारत'संभल में नमाजियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें प्रशासन, इसमें कोई बाधा उत्पन्न करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो': इलाहाबाद हाईकोर्ट

भारतशंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को इलाहाबाद हाई कोर्ट से अंतरिम राहत, गिरफ्तारी पर रोक

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?