लाइव न्यूज़ :

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव का निधन, कोरोना से संक्रमित थे

By भाषा | Updated: April 28, 2021 19:50 IST

लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट (एसजीपीजीआई) में उनका इलाज चल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायमूर्ति श्रीवास्तव ने आज एसजीपीजीआई में अंतिम सांस ली।बृहस्पतिवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय और इसकी लखनऊ पीठ शोक स्वरूप बंद रहेगी।

प्रयागराजः इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के न्यायमूर्ति वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव का बुधवार को निधन हो गया। वह कोरोना से संक्रमित थे और लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट (एसजीपीजीआई) में उनका इलाज चल रहा था।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार (प्रोटोकॉल) आशीष कुमार श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि न्यायमूर्ति श्रीवास्तव ने आज एसजीपीजीआई में अंतिम सांस ली। न्यायमूर्ति श्रीवास्तव के असामयिक निधन पर बृहस्पतिवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय और इसकी लखनऊ पीठ शोक स्वरूप बंद रहेगी।

कोविड-19 से संक्रमित न्यायाधीश को नहीं मिल पायी वेंटिलेटर की सुविधा

दिल्ली में कोविड-19 से संक्रमित एक न्यायाधीश को अस्पताल में वेंटिलेटर बेड की सुविधा नहीं मिल पा रही। अदालत के सूत्रों ने बुधवार को इस बारे में बताया। तीस हजारी अदालत परिसर में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट नूपुर गुप्ता दिल्ली में एक अस्पताल में भर्ती हैं। सूत्रों ने बताया कि 32 वर्षीय न्यायाधीश की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है और उन्हें वेंटिलेटर की सख्त जरूरत है।

नूपुर गुप्ता 22 अप्रैल को संक्रमित हुई थीं और उन्होंने उपचार के लिए निजी अस्पताल का रुख किया। सरकार के ‘दिल्ली कोरोना ऐप’ के मुताबिक शाम साढ़े चार बजे राष्ट्रीय राजधानी में वेटिलेटर के साथ सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) के केवल पांच बेड ही उपलब्ध थे जबकि इस तरह के कुल 1657 बेड हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में तेज बढ़ोतरी हुई है। शहर में मंगलवार को कोविड-19 के 24,149 मामले आए तथा 381 लोगों की मौत हुई।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोविड-19 इंडियाइलाहाबादहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतहाईकोर्ट ने ठुकराई पूर्व सीईओ भाटी की एफआरआई रद्द करने की गुहार, 14 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में नया अध्याय

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील