लाइव न्यूज़ :

एनसीपी प्रमुख शरद पवार का बड़ा फैसला, पार्टी के सभी विभाग और प्रकोष्ठ किए भंग

By मेघना सचदेवा | Updated: July 21, 2022 12:32 IST

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार गिरने के बाद अब शरद पवार ने बड़ा फैसला लिया है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पार्टी के ढांचे को पुनर्गठित करने का फैसला किया है। उन्होंने पार्टी के सभी विभागों और प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रवादी महिला कांग्रेस को छोड़कर एनसीपी के सभी विभाग और प्रकोष्ठ तत्काल प्रभाव से भंग किया गया।प्रफुल्ल पटेल ने अपने एक और ट्वीट में ये भी कहा कि ये फैसला महाराष्ट्र पर लागू नहीं होता।

मुंबई: महाराष्ट्र में चल रहे सियासी ड्रामे में एनसीपी ज्यादा कुछ बोलने से बचती ही नजर आई। बहरहाल अब सामने आई जानकारी के मुताबिक राकांपा के प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को पार्टी के सभी विभागों और प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। बुधवार को पार्टी के महासचिव प्रफुल्ल पटेल ट्वीट कर शरद पवार के इस फैसले की जानकारी दी है। 

एनसीपी प्रमुख ने किया बड़ा फैसला 

प्रफुल्ल पटेल ने एक बयान में कहा 'राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  श्री शरद पवार के अनुमोदन से राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस को छोड़कर एनसीपी के सभी विभाग और प्रकोष्ठ तत्काल प्रभाव से भंग किए जा रहे हैं'। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार गिरे तीन हफ्ते  बीत चुके हैं।

ऐसे में इस फैसले के पीछे फिलहाल प्रफुल्ल पटेल ने कोई कारण नहीं बताया। कहा ये जा रहा है कि पार्टी के ढांचे को पुनर्गठित करने के मकसद से ये फैसला लिया गया है। अटकलें ये भी थी कि शिवसेना में टूट के चलते भी शरद पवार ने ये फैसला लिया है। हालांकि प्रफुल्ल पटेल ने अपने एक और ट्वीट में ये भी कहा कि ये फैसला महाराष्ट्र पर लागू नहीं होता।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ने शरद पवार पर लगाए थे आरोप 

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री रामदास कदम ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राकांपा प्रमुख शरद पवार शिवसेना को तोड़ रहे हैं और उन्होंने इसका सबूत शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को दिया। उन्होंने कहा हमें आभारी होना चाहिए कि यह विद्रोह ठाकरे सरकार के पहले ढाई साल में हुआ। अन्यथा शिवसेना पांच साल के कार्यकाल के अंत में समाप्त हो जाती। 5-10 विधायक भी अगला विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाते।

शिंदे और विधायकों के विरोध के बाद गिर गई थी सरकार

गौरतलब है कि पवार ने एमवीए के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसमें शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी शामिल थे। पिछले महीने जब शिंदे ने पार्टी के खिलाफ विद्रोह किया था तब भी कई विधायकों ने शिवसेना के एनसीपी से अलग होने की बात रखी लेकिन उनके मुताबिक उनकी सुनी नहीं गई। जिसके बाद बीजेपी के समर्थन से एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के बागी विधायकों के साथ महाराष्ट्र में सरकार बना ली। 

टॅग्स :शरद पवारशिव सेनाNCP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी