लाइव न्यूज़ :

बजट सत्र में सभी प्रकार के विचारों की प्रस्तुति हो, उत्तम मंथन से उत्तम अमृत निकले: मोदी

By भाषा | Updated: January 29, 2021 18:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को संसद के बजट सत्र के पहले दिन सांसदों से संसद का भरपूर उपयोग तथा लोकतंत्र की सभी मर्यादाओं का पालन करते हुए चर्चा के माध्यम से जनआकांक्षाओं की पूर्ति में योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि देश को अपेक्षा है कि इस सत्र में सभी प्रकार के विचारों की प्रस्तुति हो और उत्तम मंथन से उत्तम अमृत निकले।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर बजट सत्र की शुरुआत की।

तीन कृषि कानूनों पर किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार किया। इससे स्पष्ट हो गया कि संसद का यह सत्र हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं।

बजट सत्र के पहले दिन संसद भवन परिसर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 2020 में अलग-अलग पैकेज के रूप में चार-पांच मिनी बजट देने पड़े। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार का बजट उन चार-पांच बजट की श्रृंखला में ही देखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह इस दशक का पहला सत्र है और यह दशक भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, ‘‘आजादी के दीवानों ने जो सपने देखे थे, उन सपनों को तेज गति से सिद्ध करने का यह स्वर्णिम अवसर अब देश के पास आया है। इस दशक का भरपूर उपयोग हो, इसलिए इस सत्र में पूरे दशक को ध्यान में रखते हुए चर्चाएं हों।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इस दौरान सभी प्रकार के विचारों की प्रस्तुति हो और उत्तम मंथन से उत्तम अमृत प्राप्त हो, यह देश की अपेक्षाएं हैं।’’

उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस आशा और अपेक्षा के साथ देश की जनता ने अपने प्रतिनिधियों को चुनकर संसद में भेजा है, वे इस पवित्र स्थान का भरपूर उपयोग करते रहेंगे।

मोदी ने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि लोकतंत्र की सभी मर्यादाओं का पालन करते हुए जन आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए संसद सदस्य अपने योगदान में पीछे नहीं रहेंगे।’’

प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि सभी सदस्य मिलकर इस सत्र को ‘‘और अधिक उत्तम’’ बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ कि 2020 में वित्त मंत्री को अलग-अलग पैकेज के रूप में एक प्रकार से 4-5 मिनी बजट देने पड़े।

उन्होंने कहा, ‘‘यानी 2020 में एक प्रकार से मिनी बजट का सिलसिला चलता रहा। इसलिए यह बजट भी 4-5 मिनी बजट की श्रृंखला में ही देखा जाएगा, यह मुझे पूरा विश्वास है।’’

मोदी ने कहा, ‘‘आज फिर एक बार राष्‍ट्रपति जी के मार्गदर्शन में दोनों सदन के सभी सांसद मिल करके उनके संदेश को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

बजट सत्र के पहले दिन आज आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस