लाइव न्यूज़ :

पीडीपी, एएनसी को छोड़कर जम्मू कश्मीर के सभी राजनीतिक दल परिसीमन आयोग से करेंगे मुलाकात

By भाषा | Updated: July 6, 2021 18:25 IST

Open in App

श्रीनगर, छह जुलाई केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में नए निर्वाचन क्षेत्रों के गठन को लेकर जमीनी स्तर की जानकारी लेने के लिये मंगलवार को यहां पहुंच रहे परिसीमन आयोग से पीडीपी और एएनसी को छोड़कर कश्मीर की सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियां मुलाकात करेंगी।

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और अवामी नेशनल कान्फ्रेंस (एएनसी) पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लरेशन (पीएजीडी) की घटक हैं।

पीडीपी ने परिसीमन प्रक्रिया से अलग रहने का फैसला किया है और आरोप लगाया है कि आयोग के पास ‘‘संवैधानिक तथा कानूनी जनादेश’’ का अभाव है और वह जम्मू-कश्मीर के लोगों के ‘‘राजनीतिक निशक्तीकरण की समग्र प्रक्रिया’’ का हिस्सा है।

पीडीपी के महासचिव गुलाम नबी लोन हंजूरा ने आयोग का नेतृत्व कर रहीं न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई को संबोधित दो पृष्ठों के पत्र में लिखा कहा है कि उनकी पार्टी ने कार्यवाही से दूर रहने का फैसला किया है और वह ‘‘ऐसी किसी कार्यवाही का हिस्सा नहीं होगी, जिसके परिणाम व्यापक रूप से पूर्व नियोजित माने जा रहे हैं और जिससे हमारे लोगों के हित प्रभावित हो सकते हैं।’’

आयोग को लिखे पत्र में एएनसी ने कहा है कि वह कार्यवाही में भाग नहीं लेगी क्योंकि आयोग की स्थापना को उच्चतम न्यायालय के समक्ष चुनौती दी गई है। एएनसी महासचिव मीर मोहम्मद शफी ने पत्र में कहा, "इस तरह माननीय उच्चतम न्यायालय के कामकाज में हस्तक्षेप करना उचित नहीं होगा।’’

हालांकि अन्य दलों ने प्रतिनिधिमंडल से मिलने का फैसला किया है और अपने प्रतिनिधियों को नामित भी कर दिया है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने परिसीमन आयोग के सदस्यों से मुलाकात और अपने सुझाव रखने के लिये पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नामित किया है। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अब्दुल रहीम राथर, मोहम्मद शफी उरी, मियां अल्ताफ अहमद, नासिर असलम वानी और सकीना इत्तू आयोग के सदस्यों से मुलाकात करेंगे।

आयोग से मुलाकात करने वाले कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष जी ए मीर, पीरजादा मोहम्मद सईद, ताज मोहिउद्दीन, बशीर अहमद मागरे, सुरिंदर सिंह चन्नी और विनोद कौल शामिल हैं। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।

सज्जाद लोन के नेतृत्व वाली जम्मू कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस से चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल होगा जिसमें बशीर अहमद डार, मंसूर हुसैन सोहरावर्दी, मोहम्मद खुर्शीद आलम और मोहम्मद अशरफ मीर शामिल हैं।

पूर्व वित्त मंत्री अलताफ बुखारी के नेतृत्व वाली ‘जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी’ ने आयोग से मुलाकात के लिये गुलाम हसन मीर, जाफर इकबाल मन्हास, उस्मान माजिद, रफी अहमद मीर और मोहम्मद अशरफ मीर को नामित किया है।

नेशनल पैंथर्स पार्टी ने आयोग से मुलाकात के लिये सैयद मसूद अंद्राबी, मंजूर अहमद नाइक, हकीकत सिंह जामवाल, फारूक अहमद डार और हकीम आरिफ अली को अपना प्रतिनिधि चुना है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोफी यूसुफ, जी एम मीर, सुरिंदर अंबरदार और अलताफ ठाकुर को अपना प्रतिनिधि नामित किया है।

आयोग से जो अन्य दल मुलाकात करने वाले हैं उनमें बहुजन समाज पार्टी, जम्मू कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट, भाकपा और माकपा शामिल हैं। हालांकि माकपा के वरिष्ठ नेता एम वाई तारीगामी पार्टी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा नहीं हैं।

आयोग ने विभिन्न राजनीतिक दलों के जिला निकायों को भी बातचीत के लिये बुलाया है। इनमें नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस, भाजपा और अपनी पार्टी के सदस्य शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर