लाइव न्यूज़ :

सभी दल को मिल रहे ‘दो नंबर’  का पैसा, राजनीति का पूरा खेल कालेधन पर टिका, चाहे चुनावी बांड हो, चाहे चेक हो या कैश: गहलोत

By भाषा | Updated: December 7, 2019 19:41 IST

गहलोत ने कहा,‘मैं चाहूंगा कि प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) साहब बैठे हुए है कोई ऐसी पीआईएल दायर हो या स्वत: संज्ञान करो।’’ गहलोत ने कहा कि वह किसी एक राजनीतिक दल की बात नहीं कर रहे बल्कि ‘‘तमाम राजनीतिक दल जो चंदा लेते हैं, तमाम राजनीतिक पार्टियां जो चंदा लेती हैं वह चंदा ब्लैक मनी है दो नंबर का पैसा होता है इसमें कोई दोराय नहीं है।’’

Open in App
ठळक मुद्देमुझे 45 साल हो गए है राजनीति करते हुए और मैं देख रहा हूं कि राजनीतिज्ञों की शुरुआत ही काले धन से शुरू होती है।मुख्यमंत्री यहां राजस्थान उच्च न्यायालय के नये भवन के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

राजनीतिक चंदे में ‘दो नंबर’ के धन के इस्तेमाल का जिक्र करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि राजनीति का पूरा खेल कालेधन पर टिका है और जब तक राजनीतिक दलों को ऐसा पैसा मिलना बंद नहीं होगा तब तक भ्रष्टाचार खत्म करने की बात भी नहीं की जा सकती।

मुख्यमंत्री यहां राजस्थान उच्च न्यायालय के नये भवन के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। देश में भ्रष्टाचार के मुद्दे का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘जब तक राजनीतिक रूप से फंडिंग... राजनीतिक पार्टियों की फंडिग, दो नंबर के पैसों से बंद नहीं होगी तब तक भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करना बेकार है, कोई मायने नहीं रखता है।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘राजनीति का पूरा खेल कालेधन पर टिका हुआ है। चाहे चुनावी बांड हो, चाहे चेक हो या कैश। मुझे 45 साल हो गए है राजनीति करते हुए और मैं देख रहा हूं कि राजनीतिज्ञों की शुरुआत ही काले धन से शुरू होती है।’’

गहलोत ने कहा कि दो नंबर के पैसे चंदे के रूप में लेकर कालेधन से शुरुआत करने वाले लोग देश से भ्रष्टाचार कैसे मिटा सकते हैं यह उनकी समझ से परे है। उन्होंने कहा,‘ जो कालाधन लेकर चुनाव जीतकर जाएगा उससे देश कैसे उम्मीद करेगा? न्यायपालिका कैसे उम्मीद करेगी कि वह पारदर्शिता के साथ में काम कर सके और भ्रष्टाचार मिटा सके। ये असंभव है, जो आज देश में हो रहा है।’

चुनावी बांड को बड़ा घोटाला बताते हुए गहलोत ने कहा,‘मैं चाहूंगा कि प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) साहब बैठे हुए है कोई ऐसी पीआईएल दायर हो या स्वत: संज्ञान करो।’’ गहलोत ने कहा कि वह किसी एक राजनीतिक दल की बात नहीं कर रहे बल्कि ‘‘तमाम राजनीतिक दल जो चंदा लेते हैं, तमाम राजनीतिक पार्टियां जो चंदा लेती हैं वह चंदा ब्लैक मनी है दो नंबर का पैसा होता है इसमें कोई दोराय नहीं है।’’

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतशरद अरविंद बोबडेरामनाथ कोविंदरविशंकर प्रसादकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील