लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक कांग्रेस में सबकुछ सही नहीं! डीके शिवकुमार ने कड़ी चेतावनी जारी की, सदस्यों से अपना मुंह बंद रखने को कहा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 30, 2024 11:08 IST

डिप्टी सीएम और केपीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए पार्टी पदाधिकारियों से नेतृत्व के मुद्दों पर सार्वजनिक बयान देने से परहेज करने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे डीके शिवकुमार ने कड़ी चेतावनी जारी कीसदस्यों से अपना मुंह बंद रखने को कहापालन करने में विफल रहने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी

बेंगलुरु : कर्नाटककांग्रेस में सबकुछ सही नहीं दिख रहा है। डिप्टी सीएम और केपीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए पार्टी पदाधिकारियों से नेतृत्व के मुद्दों पर सार्वजनिक बयान देने से परहेज करने को कहा है। सदस्यों से अपना मुंह बंद रखने का आग्रह करते हुए डीके शिवकुमार ने तावनी दी कि इसका पालन करने में विफल रहने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

ये सारा बवाल इसलिए हुआ है क्योंकि चर्चा है कि शिवकुमार की ताकत घटाने के लिए सिद्धरमैया खेमे के विधायक 2 और डिप्टी सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं। डीके शिवकुमार ने कहा है कि न तो डिप्टी सीएम पर  कोई चर्चा नहीं हुई है और सीएम की स्थिति पर भी चर्चा का कोई सवाल ही नहीं है।

हालाँकि चेतावनी के बावजूद सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने टिप्पणी करते हुए कहा कि वह तब तक चेतावनियों पर ध्यान नहीं देंगे जब तक कि पार्टी में सभी लोग प्रतिबंध आदेश का पालन नहीं करते। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के भीतर और बाहर शिवकुमार को सीएम पद पर पदोन्नत करने की मांग को लेकर आवाजें उठ रही हैं।  पार्टी के कुछ पदाधिकारी सार्वजनिक रूप से तीन अतिरिक्त डिप्टी सीएम पदों की मांग कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम और केपीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा है कि एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, और मैंने तय कर लिया है कि कैसे काम करना है। इसलिए किसी विधायक या मंत्री या स्वामी जी को बोलने की जरूरत नहीं है। अगर कोई विधायक या पार्टी का कोई भी व्यक्ति इसे उठाता है तो एआईसीसी या मुझे नोटिस जारी करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए मजबूर किया जाएगा।

हालाँकि राजन्ना समुदाय-वार प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए अधिक डीसीएम पदों की वकालत कर रहे हैं। उनका कहना है कि मैं चेतावनियों पर ध्यान नहीं दूंगा। नोटिस जारी होने दीजिए, मैं उसका जवाब दूंगा। शिवकुमार के भाई और पूर्व सांसद डीके सुरेश ने भी कटाक्ष करते हुए कहा कि सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में सभी 33 मंत्रियों को डिप्टी सीएम के रूप में नियुक्त किया जा सकता है। अगर शिवकुमार के आलोचकों को सत्ता की ऐसी इच्छा है तो उन्हें  सिद्धारमैया के नेतृत्व में चुनाव लड़ना चाहिए, बहुमत हासिल करना चाहिए और जो भी भूमिका वे चाहते हैं उसे निभाना चाहिए। 

टॅग्स :कर्नाटकDK Shivakumarसिद्धारमैयाकांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?