लाइव न्यूज़ :

एआईआर अनाउंसर को महंगा पड़ा ट्वीट, सेवाओं से किया मुक्त, थाने में दर्ज कराई गई शिकायत

By अभिषेक पारीक | Updated: June 11, 2021 20:49 IST

ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) शिमला में कार्यरत एक कैजुअल अनाउंसर को ट्विटर पर अपनी परेशानी बताना महंगा पड़ गया। महिला को आकाशवाणी की सेवा से स्थायी तौर पर प्रतिबंधित कर दिया गया है।  

Open in App
ठळक मुद्देरमा ठाकुर पिछले 15 साल से एआईआर शिमला में कैजुअल अनाउंसर है। रमा ने 6 मई को अपने ट्वीट में पीएम मोदी और निर्मला सीतारमण को टैग किया था। महिला के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। 

ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) शिमला में कार्यरत एक कैजुअल अनाउंसर को ट्विटर पर अपनी परेशानी बताना महंगा पड़ गया। महिला को ना सिर्फ आकाशवाणी की सेवा से स्थायी तौर पर प्रतिबंधित कर दिया गया, बल्कि उसके खिलाफ आत्महत्या की धमकी देने और दूसरों को उकसाने के लिए स्थानीय पुलिस थाने में एक शिकायत भी दर्ज कराई गई है।    

रमा ठाकुर पिछले 15 साल से एआईआर शिमला में कैजुअल अनाउंसर है। उन्होंने 6 मई को एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और निर्मला सीतारमण और प्रसार भारती के सीईओ शशि वेंपती को टैग किया था। जिसके बाद अब जाकर कार्रवाई की गई है।

वेतन नहीं मिलने से थी परेशान

रमा ठाकुर ने अपनी परेशानी को बयां करते हुए पहले ट्वीट में लिखा, 'कृपया यह बताएं कि कौन-सा सरकारी विभाग ऐसा है, जहां छह महीने काम करने के बाद एक या दो महीने का ही वेतन दिया जाता है। आकाशवाणी के कैजुअल स्टाफ कैसे अपना घर चलाएंगे। आकाशवाणी शिमला में अधिकारी अपने चहेतों को पूरी ड्यूटी देते हैं, लेकिन बाकी कहां जाएं?'

सामूहिक आत्महत्या की धमकी दी

इसके साथ ही महिला ने दूसरा ट्वीट भी किया जिसमें उन्होंने लिखा, 'कैजुअल्स स्टाफ खुदकुशी करने की स्थिति में आ गए हैं और अब सामूहिक रूप से जब कैजुअल्स आत्महत्या करेंगे, तो विभाग और मंत्रालय की नींद खुलेगी। मगर यह आत्महत्याएं नहीं, बल्कि हत्या होगी। जिसके लिए हमारा स्टेशन, प्रसार भारती और मंत्रालय जिम्मेदार होगा। इस अनर्थ से पहले हमारा नियमितीकरण कर दें, ताकि हमारे परिवार भी जीएं। '

कार्यमुक्त करने के दिल्ली से आए आदेश

प्रोग्रामिंग हैड उमेश कश्यप के मुताबिक, उन्हें कार्यमुक्त करने के आदेश दिल्ली से आए हैं। उन्होंने बताया कि ठाकुर की सेवाओं को स्थायी तौर पर समाप्त कर दिया गया है। 

टॅग्स :शिमलामोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले नेता; ऐतिहासिक फैन फॉलोइंग

भारतअमेरिका के नेतृत्व वाले 'पैक्स सिलिका' में शामिल हुआ भारत, जानें क्या है इसका महत्व

भारतसरकार की नीतियां तो मजबूत, क्रियान्वयन कठिन परीक्षा

भारतIndia-EU Trade Deal: भारत-ईयू के बीच सबसे बड़ा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, जानें एक व्यापार समझौते की मुख्य बातें

कारोबार24, 25 और 26 जनवरी को छुट्टी?, उदयपुर, शिमला जयपुर, जिम कॉर्बेट, गंगटोक और मसूरी और कश्मीर पहुंचे पर्यटक

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो