लाइव न्यूज़ :

सभी दैवीय ताकतें एकजुट हो रही हैं, इस बार कुछ अच्छा होगा : गोवा चुनावों के बारे में केजरीवाल ने कहा

By भाषा | Updated: December 4, 2021 19:21 IST

Open in App

पणजी, चार दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि सभी दैवीय ताकतें एकजुट हो रही हैं और इस बार कुछ अच्छा होगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी ‘‘ईमानदार राजनीति’’ का प्रतिनिधित्व करती है और ‘‘उपयुक्त समय’’ पर वह गोवा के लिए मुख्यमंत्री पद के चेहरा की घोषणा करेगी।

केजरीवाल शनिवार को गोवा पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी के स्थानीय नेता अमित पालेकर से मुलाकात की जो पुराने गोवा में ‘‘अनधिकृत’’ तरीके से बन रहे एक निर्माणाधीन बंगला के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे थे। विवादास्पद बंगला के खिलाफ सरकार द्वारा कार्रवाई करने की घोषणा के बाद शुक्रवार को उन्होंने अनशन समाप्त किया।

पालेकर की मौजूदगी में केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह गोवा के लोगों की जीत है। इस बार सभी दैवीय शक्तियां एकजुट हो रही हैं और कुछ अच्छा होने वाला है।’’

उन्होंने कहा कि पार्टी को पालेकर पर गर्व है।

उन्होंने कहा, ‘‘आप ईमानदार राजनीति का प्रतिनिधित्व करती है। यह लोगों के संघर्ष का प्रतिनिधत्व करती है और लोगों के मुद्दे उठाती है।’’

केजरीवाल ने इन आरोपों का खंडन किया पालेकर ने पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा बनने के लिए अनशन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उम्मीदवार पर निर्णय सही समय पर लिया जाएगा।

आम आदमी पार्टी ने भाजपा शासित गोवा में सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय किया है जहां फरवरी में चुनाव होने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन