लाइव न्यूज़ :

सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस के दामन पर लगे हैं मुसलमानों के खून के दाग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 24, 2018 12:56 IST

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के डॉ. बीआर आंबेडकर हॉल में आयोजित वार्षिकोत्सव में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद पहुंचे। 

Open in App

अलीगढ़, 24 अप्रैल: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के डॉ. बीआर आंबेडकर हॉल में आयोजित वार्षिकोत्सव में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद पहुंचे।  उन्होंने यहां सभी छात्रों के तीखे सवालों के जवाब दिए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने हर सवाल का खुलकर जवाब दिया है , जिसके बाद से वह सुर्खियों में आ गए हैं। 

कर्नाटक चुनाव 2018: सर्वे में दावा- कांग्रेस बीजेपी में कड़ा मुकाबला, सिद्धारमैया सबसे लोकप्रिय सीएम उम्मीदवार

यहां सलमान खुर्शीद ने दरअसल एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दामन पर मुसलमानों के खून के दाग लगे हैं। खबर के मुताबिक एएमयू के निलंबित छात्र आमिर मिंटोई ने सलमान खुर्शीद से पूछा कि 1948 में एएमयू एक्ट में पहले संशोधन, 1950 प्रेसिडेंशल ऑर्डर, जिसमें मुस्लिम दलितों से SC/ST आरक्षण का हक छिना गया, क्या तब मुसलमानों का नरसंहार हुआ।

आमिर  घटनाओं को बताते हुए खुर्शीद से पूछा कि कांग्रेस के दामन पर मुसलमानों के खून के जो धब्बे हैं, इन धब्बों को आप किन अल्फाजों से धोना चाहेंगे? जिसका सलमान ने बड़े बेवाक तरीके से जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस का नेता हूं। इस नाते मुसलमानों के खून के यह धब्बे मेरे अपने दामन पर भी हैं। जिसके बाद से उनका ये बयान सोशल मीडिया पर छा गया है।

CJI के खिलाफ महाभियोग: तो क्या कांग्रेस ने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है?

 इतना ही नहीं सलमान ने कहा है कि आप सभी भी गुजरे वक्त से सबक सीखें और  आगे इस बात का ख्याल रखो कि जब कभी आप अलीगढ़ लौटकर आओ तो आपको भी अलीगढ़ में सवाल पूछने वाले मिलें। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर फिलहाल वायरल हो गया है। इस पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। वहीं फिलहाल बीजेपी की तरफ से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

टॅग्स :कांग्रेसअलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एमयु)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर