लाइव न्यूज़ :

कन्नड़ फिल्म ‘यू-टर्न’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगी आलिया एफ, एकता कपूर होंगी निर्माता

By भाषा | Updated: July 5, 2021 15:03 IST

Open in App

मुंबई, पांच जुलाई निर्माता एकता कपूर ने सोमवार को कहा कि कन्नड़ फिल्म ‘यू-टर्न’ के हिंदी रीमेक का निर्माण उनके बैनर ‘कल्ट मूवीज’ के तले होगा और इसमें आलिया एफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म का निर्देशन आरिफ खान करेंगे, जो बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म होगी। यह 2016 में आई कन्नड़ फिल्म का रीमेक है। 2017 में इसे मलयालम और 2018 में तेलुगु तथा तमिल भाषा में भी बनाया गया था।

एकता कपूर ने कहा कि 2020 में आई फिल्म ‘जवानी जानेमन’ में उन्हें आलिया एफ की अदाकारी काफी पसंद आई थी और वह फिल्म में उनके मुख्य भूमिका निभाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म ‘जवानी जानेमन’ से आलिया एफ ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।

निर्माता ने एक बयान में कहा कि उनमें आत्मविश्वास है और उन्हें लगता है कि उनका यह गुण उन्हें दर्शकों के साथ जोड़ पाएगा। ‘यू-टर्न’ उतार-चढ़ाव से भरी एक मनोरंजक काहनी है। वह आलिया के फिल्म में होने से काफी खुश हैं।

फिल्म का निर्माण ‘कल्ट मूवीज’ के बनैर तले होगा, जो शोभा कपूर और एकता कपूर के ‘बालाजी टेलीफिल्म्स’ की एक नई कम्पनी है।

अभिनेत्री आलिया एफ (23) ने कहा कि वह अपने करियर की शुरुआत में ही इतनी बेहतरीन फिल्म के लिए एकता कपूर के साथ काम करने को उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वह इतनी रोमांचक कहानी में मुख्य भूमिका निभाने को उत्साहित हैं।

फिल्म ‘यू-टर्न’ की शूटिंग छह जुलाई से शुरू की जाएगी। अनुराग कश्यप की ‘दोबारा’ और दिबाकर बनर्जी की ‘एलएसडी2’ के बाद ‘कल्ट मूवीज’ के बैनर तले बनने वाली यह तीसरी फिल्म है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार