लाइव न्यूज़ :

बिहार में बर्ड फ्लू के खतरनाक वायरस एवियन इन्फ्लूएंजा ने दी दस्तक, सुपौल जिले में मचा हड़कंप

By एस पी सिन्हा | Updated: April 15, 2022 18:51 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार लिए गए सैंपल में मुर्गियों और कौओं में वायरस पाया गया है। जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में स्थित पोल्ट्री फार्मो में मुर्गियों को मारने का निर्देश जारी कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देजिला प्रशासन ने पोल्ट्री फार्मों में मुर्गियों को मारने के दिए निर्देशमुर्गियों को मारने के लिए पशुपालन विभाग ने 4 टीमों को किया गठित

पटना:बिहार में बर्ड फ्लू के खतरनाक वायरस एवियन इन्फ्लुएंजा (एच5एन1) ने दस्तक दे दी है। सुपौल जिले के छपकाही गांव में पक्षियों के सैंपल जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद एहतियात के तौर पर गांव में पशुपालन विभाग के कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। वहीं आसपास के इलाकों में मुर्गियों को मारने का काम शुरू कर दिया गया है। ऐसे में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद इलाके के लोगों में हडकंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लिए गए सैंपल में मुर्गियों और कौओं में वायरस पाया गया है। जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में स्थित पोल्ट्री फार्मो में मुर्गियों को मारने का निर्देश जारी कर दिया है। प्रभावित क्षेत्रों की फार्मों में मुर्गियों को मारने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने लोगों से क्षेत्र में चिकन के सेवन से परहेज करने की भी अपील की है। 

पशुपालन विभाग टीम ने गांव से एक किलोमीटर की परिधि में मुर्गे मुर्गियों को नष्ट करने का काम शुरू कर दिया है, जबकि 9 किमी परिधि के क्षेत्र की जांच भी शुरू कर दी गई है। पशुपालन विभाग के निदेशक के आदेश के बाद गुरुवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार और एसपी डी अमर्केश के संयुक्त आदेश के बाद रीपेड रेसपांस टीम का गठन कर पक्षियों को मारने का काम शुरू कर दिया गया है।

मुर्गियों की किलिंग के लिए पशुपालन विभाग ने 4 टीमों का गठन किया है, जो संक्रमित पक्षियों के साथ-साथ उनके साथ रखे गए पक्षियों को मारेगी। ग्रामीणों की मानें तो उन्होंने उस समय पर स्थानीय पशु चिकित्सकों से संपर्क किया और कुछ पक्षियों को दवाएं और इंजेक्शन भी दी, लेकिन वे बीमारी से उबर नहीं पाए। 

एक के बाद एक कई मौतें हुईं। दरअसल, सुपौल के सदर थाना क्षेत्र स्थित छपकाही गांव में करीब दो हफ्ते पहले दर्जनों पक्षियों की तडप-तडपकर मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। स्थानीय लोगों ने पहली नजर में ही बर्ड फ्लू की आशंका जताई थी। 

टॅग्स :बिहारबर्ड फ्लू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए