लाइव न्यूज़ :

पत्नी डिंपल संग होटल बिजनेस में उतरेंगे अखिलेश यादव, नक्शा पास कराने के लिए योगी सरकार से मांगी इजाजत

By भारती द्विवेदी | Updated: July 4, 2018 10:15 IST

अखिलेश और डिंपल ने लखनऊ के पॉश इलाके में होटल खोलने की इजाजत मांगी है।

Open in App

नई दिल्ली, 4 जुलाई: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अब राजनीति के अलावा बिजनेस में हाथ आजमाने जा रहे हैं। अखिलेश ने पत्नी डिंपल यादव के साथ मिलकर होटल का बिजनेस करने जा रहे हैं। सपा अध्यक्ष और उनकी पत्नी पार्टनरशिप में काम करेंगे। अखिलेश ने लोक निर्माण विभाग से हजरतगंज-ए-विक्रमादित्य मार्ग पर हेरिटेज होटल बनाने की अनुमति मांगी है। फिलहाल इनकी फाइल नगर निगम टाउन प्लानर के पास है।

साल 2005 में अखिलेश ने 1-ए विक्रमादित्य में उज्ज्वला रामनाथ नाम की महिला 39 लाख रुपए में जमीन खरीदी थी। फिलहाल इसकी कीमत करोड़ों में हैं। इस जमीन पर अखिलेश और डिंपल हिबिस्कस हेरिटेज के नाम से होटल खोलना चाहते हैं। इसके लिए उनदोनों ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलएडी) के पास नक्शा जमा किया था। पहले जमा किए हुए नक्शा पर लखनऊ विकास प्राधिकरण ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद अखिलेश-डिंपल ने संशोधित नक्शा जमा किया है। एलडी की तरफ से नो ऑबजेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) मिलते ही होटल निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।

वहीं उनके पिता मुलायम सिंह यादव अपने आवास पर लाइब्रेरी खोलना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने भी लखनऊ विकास प्राधिकरण से अनुमति मांगी है। खबरों की माने तो लखनऊ विकास प्राधिकरण में नक्शा पास कराने की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि इनदोनों ही खबरों पर सपा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय)मुलायम सिंह यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप