लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव ने कहा, "ईडी का मतलब अब ‘एग्जाम इन डेमोक्रेसी’ बन गया है", जानिए क्यों

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 15, 2022 14:58 IST

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने राहुल गांधी से ईडी द्वारा की जा रही पूछताछ को "लोकतंत्र की परीक्षा" बताया है। यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार की राजनीति को फेल करने के लिए जरूरी है कि विपक्ष इस "परीक्षा" को पास करे।

Open in App
ठळक मुद्देसपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ को "लोकतंत्र की परीक्षा" बतायाअखिलेश यादव कहा कि "ईडी का मतलब अब ‘एग्जाम इन डेमोक्रेसी’ बन गया हैउन्होेंने कहा कि सरकार की राजनीति को फेल करने के लिए विपक्ष इस "परीक्षा" को पास करे

लखनऊ:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की लगातार दो दिनों से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने हो रही लंबी पेशी के मामले में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने राहुल गांधी से ईडी द्वारा की जा रही पूछताछ को "लोकतंत्र की परीक्षा" बताया है। यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार की राजनीति को फेल करने के लिए जरूरी है कि विपक्ष इस "परीक्षा" को पास करे।

अखिलेश यादव अपने ट्वीट में लिखते हैं, "ईडी का मतलब अब ‘एग्जाम इन डेमोक्रेसी’ बन गया है। राजनीति में विपक्ष को ये परीक्षा पास करनी होती है। जब सरकार स्वयं फ़ेल हो जाती है तब वो इस परीक्षा की घोषणा करती है। जिनकी तैयारी अच्छी होती है वो न तो लिखा-पढ़ी की परीक्षा से  डरते हैं, न मौखिक से… और कभी डरना भी नहीं चाहिए।"

मालूम हो कि ईडी नेशनल हेराल्ड मामले में लगातार दो दिनों से घंटो-घंटों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से पूछताछ कर रही है। इस मामले में ईडी अधिकारियों का कहना है कि वो अपनी जांच के संबंध में राहुल गांधी से प्रश्न कर रहे हैं और उनका बयान दर्ज कर रहे हैं।

वहीं कांग्रेस का कहना है कि ईडी को मौजूदा केंद्र सरकार एक टूल के तौर पर इस्तेमाल कर रही है विपक्षी नेताओं को डराने के लिए। इस मामले में सबसे तीखा व्यंग्य कुछ दिनों पहले शिवसना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने किया था।

महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव बीतने के बाद शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा था कि अगर केवल 2 घंटे के लिए ईडी की कमान महाराष्ट्र सरकार को सौंप दी जाती तो पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फड़नवीस भी शिवसेना को वोट देते।

जहां तक नेशनल हेराल्ड केस का मामला है तो कांग्रेस का आरोप है कि ईडी इसमें शेयर ट्रांसफर के मामले की जांच कर रही है, जबकि इसमें कहीं भी पैसे का कोई लेनदेन हुआ ही नहीं है। वहीं केंद्र में शासन कर रही भाजपा का आरोप है कि इसमें भू-स्वामित्व का मामला है और हेराल्ड की कुल संपत्ति लगभग 2000 करोड़ रुपये है, जिसे गांधी परिवार ने शेयर ट्रांफसर के नाम पर कब्जा कर लिया है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :अखिलेश यादवप्रवर्तन निदेशालयराहुल गांधीकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां