लाइव न्यूज़ :

चंद्रशेखर आजाद को लेकर बोले अखिलेश- उनकी बात मानी, लेकिन उन्होंने साथ में चुनाव लड़ने से मना कर दिया

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 15, 2022 14:30 IST

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद को लेकर कहा कि उन्होंने किसी से फोन पर बात करने के बाद मुझको बताया कि वह चुनाव साथ में नहीं लड़ सकते।

Open in App
ठळक मुद्देभीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद को लेकर बोले अखिलेश यादव।यादव ने कहा कि उन्होंने किसी से फोन पर बात करने के बाद मुझको बताया कि वह चुनाव साथ में नहीं लड़ सकते।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चुनावी घमासान जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद को लेकर कहा कि सपा से उन्होंने (भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद) जो भी बात की मैंने उनकी बात मानी और रामपुर मनिहरन और गाज़ियाबाद वाली सीटें उनको दी। यादव ने आगे कहा कि उन्होंने किसी से फोन पर बात करने के बाद मुझको बताया कि वह चुनाव साथ में नहीं लड़ सकते।

बता दें कि अखिलेश यादव का ये बयान तब सामने आया जब भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने मीडिया से मुखातिब होते हुए ये दावा किया कि पिछले 6 महीने के भीतर सपा प्रमुख अखिलेश यादव से उनकी कई बार मुलाकात हुई। इस दौरान चंद्रशेखर ने कहा कि अखिलेश यादव से हुई मुलाकात काफी सकारात्मक रहा लेकिन अंत समय में लगा कि अखिलेश यादव को दलितों की जरूरत नहीं है। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव सिर्फ वोट चाहते हैं। उन्हें दलितों की जरूरत नहीं है। वह इस गठबंधन में दलित नेताओं को नहीं चाहते। वह चाहते हैं कि दलित उनको वोट करें।

गौरतलब है कि भीम आर्मी प्रमुख व आजाद समाज पार्टी (आसपा) के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को सपा दफ्तर में अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। रिपोर्ट के मुताबिक अखिलेश और आजाद की करीब एक घंटे बातचीत हुई। चंद्रशेखर आजाद ने यहां तक कहा था कि सपा से उनका गठबंधन लगभग तय है। हालांकि इस बीच आजाद ने अपने बयान से सपा को झटका दे दिया है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीचन्द्रशेखर आज़ाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?