लाइव न्यूज़ :

बारिश के लिए बुजुर्ग पर उड़ेला गया गोबर, अखिलेश यादव ने जताई नाराजगी, कहा- लोक विश्वासों का अर्थ ये नहीं होता कि...

By अनिल शर्मा | Updated: July 20, 2022 13:06 IST

Open in App
ठळक मुद्दे बारिश के लिए युवकों नेबुजुर्ग पर गोबर-गंदगी का घोल बनाकर डाल दियाबुजुर्ग ने युवकों द्वारा गोबर डाले जाने पर पुलिस थाने में शिकायत की तो उसके साथ मारपीट की गईअखिलेश यादव ने इस खबर को साझा करते हुए नाराजगी जाहिर की है

लखनऊः यूपी सहित देश के कई हिस्सो में बारिश नहीं होने के कारण सूखे जैसे हालात बन गए हैं। वहीं लोग बारिश के लिए तरह-तरह के टोटके कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के गोरखपुर से सामने आया है जहां बारिश के लिए एक बुजुर्ग को गोबर से नहलाया गया और पुलिस में शिकायत पर उसके साथ मारपीट की गई।

इस खबर को साझा करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने नाराजगी जाहिर की। अखिलेश यादव ने कहा कि लोक विश्वासों का अर्थ ये नहीं होता कि उन्हें किसी पर जबरन थोपा जाए। 

खबर के मुताबिक, गोरखपुर के गोविंदपुर गांव में लोग बारिश के लिए तरह-तरह के टोटके कर रहे हैं। गांववालों ने सोमवार रात रामायण पाठ का आयोजन किया ताकि बारिश हो। किसी ने गांव के युवकों को बता दिया कि अगर गोबर व गंदगी का घोल बनाकर किसी बुजुर्ग को नहला दिया जाए तो बारिश हो सकती है। 

युवकों ने इस टोटके को भी अंजाम दे डाला और गोबर का घोल बनाया कर जगदीश पांडेय नाम के बुजुर्ग को नहाल डाला। जगदीश के मुताबिक, गंदगी उनके आंख, नाक व मुंह में चली गई, जिससे काफी दिक्कत हुई है। वहीं जब बुजुर्ग ने थाने में जाकर इसकी शिकाय की तो लोगों ने उसके साथ मारपीट की।

टॅग्स :अखिलेश यादवगोरखपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

ज़रा हटकेमहिला ने कुशीनगर एक्सप्रेस में बच्ची को जन्म दिया?, रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों और नर्सों ने की मदद, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की