लाइव न्यूज़ :

यूपी: अखिलेश यादव को अपना नेता स्वीकार कर लिया है और सपा उनकी पार्टी है- पत्रकारों से बात करते हुए बोले नेता शिवपाल सिंह यादव

By भाषा | Updated: January 19, 2023 08:14 IST

भाजपा को लेकर बोलते हुए सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि ‘‘हम भगवान राम व कृष्ण को मानने वाले लोग हैं तथा इनके विचारों पर चलने वाले हैं। सपा के लोग संघर्ष के पथ पर निकलेंगे तथा निश्चित है कि लंका जलेगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देसपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव को अपना नेता मान लिया है। यह बात उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा है।उन्होंने यह भी कहा है कि उनका अगला लक्ष्य अखिलेश यादव को यूपी का सीएन बनाना है।

लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के संस्थापक और समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि उन्होंने भतीजे अखिलेश यादव को अपना नेता स्वीकार कर लिया है और सपा उनकी पार्टी है। 

सपा में अभी तक पद नहीं मिलने पर क्या बोले शिवपाल सिंह यादव

पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि उन्हें अभी तक सपा में कोई पद नहीं मिला है, यादव ने कहा, "अखिलेश यादव मेरे भतीजे और सपा अध्यक्ष हैं। मैंने उन्हें अपना नेता स्वीकार किया है। उनकी तरह मैं भी सपा का विधायक हूं। सपा मेरी पार्टी है और मैं पहले पदों पर भी रहा हूं।’’ 

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के लोग संघर्ष के पथ पर निकलेंगे और निश्चित है कि अब लंका जलेगी। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों का मोर्चा बनाए जाने के सवाल पर कहा कि सपा अकेले उत्तर प्रदेश से भाजपा को हटाने में सक्षम है। 

शिवपाल ने सपा पार्टी को बताया भगवान राम व कृष्ण के मानने वाले लोग

सपा नेता और विधायक यादव ने बुधवार की रात जिले के फेफना में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सपा को भगवान राम व कृष्ण का अनुयायी करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हम भगवान राम व कृष्ण को मानने वाले लोग हैं तथा इनके विचारों पर चलने वाले हैं। सपा के लोग संघर्ष के पथ पर निकलेंगे तथा निश्चित है कि लंका जलेगी।’’ 

यही नहीं यादव ने आगे कहा कि उनका लक्ष्य फिलहाल 2024 में होने वाले आम चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने व 2027 में उत्तर प्रदेश के होने वाले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। 

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल न होने पर क्या बोले सपा नेता

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने काह अपर्णा यादव के सपा में शामिल होने पर कहा कि वह परिवार की बहू हैं और परिवार के सुख-दुख में हमेशा शरीक होती हैं। यादव ने वरुण गांधी के सपा में शामिल होने के अटकलों पर कहा कि भाजपा की भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए जो भी आना चाहे, उसका स्वागत है। 

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल न होने व तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के द्वारा आयोजित विपक्षी दलों की रैली में अखिलेश यादव के शामिल होने को लेकर सवाल किया गया कि क्या सपा को राहुल गांधी पसंद नहीं हैं? इसपर यादव ने कहा, ‘‘राहुल गांधी को शुभकामनाएं। उनकी अलग पार्टी है। कांग्रेस की श्रीनगर रैली में शामिल होने पर दल का नेतृत्व फैसला करेगा।’’ 

टॅग्स :शिवपाल यादवसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD के लिए जैसे गाने बने, वैसे गाने मत बना देना?, आखिर क्यों सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कलाकार साथियों से अपील की, वीडियो

भारत'SIR देशवासियों के खिलाफ बड़ी साजिश', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा दावा, मोदी सरकार पर लगाए आरोप

भारत2025-2026-2027?, राहुल गांधी-तेजस्वी यादव के बाद अगला नंबर ममता दीदी और फिर सपा बहादुर अखिलेश यादव का?, केशव प्रसाद मौर्य ने पोस्ट में लिखा, पढ़िए

भारतहिंदुत्व के नाम पर सरकार चलाना चाहते हैं?, माता प्रसाद पांडेय ने कहा- सीएम नीतीश कुमार को सत्ता से बाहर करेगी बीजेपी

भारतकौन थे सुधाकर सिंह?, सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा...

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई