लाइव न्यूज़ :

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रद्द किया रामपुर का दौरा, जिला प्रशासन ने लगाया धारा 144

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2019 11:58 IST

अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामपुर दौरा रद्द करने की घोषणा करते हुए योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रशासन सरकार के दबाव में लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रहे हैं।

Open in App

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रामुपर का दौरा रद्द कर दिया है। अखिलेश यादव ने सोमवार (9 सितंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दिया है। उन्होंने कहा कि रामपुर और बरेली का दौरा रद्द कर रहा हूं। अब 13 और 14 सितंबर को जाऊंगा। 

दरअसल, अखिलेश यादव आज पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद आजम खान के परिवारवालों से मुलाकात करने जा रहे थे। लेकिन रामपुर में मोहर्रम (Muharram) के मद्देनजर धारा 144 लागू होने की वजह से उन्हें आने की अनुमति जिला प्रशासन की तरफ से नहीं मिली। 

अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामपुर दौरा रद्द करने की घोषणा करते हुए योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रशासन सरकार के दबाव में लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक जैसी ही पार्टी है। 

अखिलेश यादव ने आजम खान का जिक्र करते हुए कहा कि इतने मुकदमे इतिहास में नेता जी के अलावा किसी पर नहीं हुए, ऐसे-ऐसे मुकदमे किये जा रहे हैं जिसे लोग जानते ही नहीं। ऐसा बताया जा रहा है कि मेरे जाने से दंगा हो जाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी एक हैं जो कांग्रेस है वही बीजेपी और जो बीजेपी वही कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि रामपुर में बीजेपी कांग्रेस और प्रशासन सब एक है जो बीजेपी चाहती है वही कांग्रेस सहित सब चाहते हैं। बीजेपी को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है।

टॅग्स :अखिलेश यादवमुहर्रम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर