लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव के काफिले के साथ हरदोई में हादसा, गाड़ियां आपस में टकराई, कई लोग घायल

By विनीत कुमार | Updated: February 3, 2023 16:56 IST

यूपी के हरदोई में अखिलेश यादव का काफिला एक हादसे का शिकार हो गया। अखिलेश यादव के काफिले की गाड़ियां दरअसल आपस में टकरा गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव के काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकराई, कई लोगों को चोट आई।अखिलेश यादव जिस गाड़ी में बैठे हुए थे, उसे कोई नुकसान नहीं हुआ, वे सुरक्षित हैं।अखिलेश यादव हरपालपुर के बैठापुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी हुआ हादसा।

हरदोई: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काफिला शुक्रवार को एक हादसे का शिकार हो गया। उनके काफिले की कम से कम चार गाड़ियां आपस में टकरा गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। हादसा हरदोई में हुआ। सामने आई जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव जिस गाड़ी में बैठे हुए थे, उसे कोई नुकसान नहीं हुआ।

अखिलेश यादव दरअसल अपने काफिले के साथ हरपालपुर के बैठापुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी बीच फरहत नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास मल्लावा बिलग्राम रोड पर तीखा मोड़ होने की वजह से एक गाड़ी ने ब्रेक लगाया। इससे काफिले में पीछे चल रही गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं।

हादसे के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे के बाद के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इनमें गाड़ियां क्षतिग्रस्त दिख रही हैं। एंबुलेंस भी वहां नजर आ रहा है। साथ ही कई लोग घटनास्थल के आसपास जमा नजर आ रहे हैं।

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश समाचारहरदोई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'