लाइव न्यूज़ :

उप्र को जंगलराज की तरफ धकेलना चाहते हैं अखिलेश : स्‍वामी प्रसाद मौर्य

By भाषा | Updated: January 25, 2021 16:09 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 25 जनवरी उत्‍तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने सोमवार को आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश को जंगल राज की तरफ धकेलना चाहते हैं।

मौर्य ने सोमवार को जिले के बिल्‍थरारोड में पत्रकारों से बातचीत में सपा अध्‍यक्ष पर जमकर निशाना साधा और दावा किया कि योगी सरकार ने अपने लगभग चार साल के कार्यकाल में पंद्रह लाख लोगों को नौकरी देकर कीर्तिमान बनाया है।

मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अब अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो रही है, अपराधी सत्ताधारी लोगों के साथ मंच साझा नहीं कर सकते, ऐसे में अखिलेश यादव को योगी सरकार के कानून के राज से दर्द होना स्वाभाविक है। उनको अपनी सरकार का जंगलराज याद आ रहा है।

उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नसीहत दिया कि वह सभी की भावनाओं का सम्मान करना सीखें लोकतंत्र में सभी की भावनाओं का सम्मान करना पड़ता है।

मौर्य ने कहा कि लोग अपनी भावनाओं के अनुरूप नमस्कार, प्रणाम, जय श्री राम, नमो बुद्धाय आदि बोलते हैं और इस पर किसी को भी एतराज नहीं करना चाहिए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल को मोदी सरकार पर कुछ कहने से पहले खुद अपने दामन में झांक कर देखना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो