लाइव न्यूज़ :

भाजपा के किसान संवाद कार्यक्रम को लेकर अखिलेश ने निशाना साधा

By भाषा | Updated: August 12, 2021 11:54 IST

Open in App

लखनऊ, 12 अगस्त समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में किसानों से जुड़ने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने की योजना पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुये बृहस्पतिवार को कहा कि चुनाव नजदीक होने के कारण भाजपा उन्हें याद कर रही है।

अखिलेश ने ट्वीट किया, ''सुना है बातों की खेती करने वाली भाजपा यूपी में ‘किसान सम्मेलन’ करेगी। अन्नदाता का मतदाता बनने का समय जब निकट आया तब जाकर भाजपा को किसानों की याद आयी। किसान भाजपाइयों के बहकावे-फुसलावे में नहीं आनेवाले। 2022 में किसान एकजुट होकर भाजपा के ख़िलाफ़ मतदान करेंगे। #बाइस_में_बाइसिकल ।''

साइकिल समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह हैं ।

उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा कृषि कानूनों पर किसानों के विरोध को देखते हुये 16 से 23 अगस्त तक किसान संपर्क कार्यक्रम- 'किसान संवाद' शुरू करने जा रही है।

प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि पार्टी सरकार के काम को लेकर किसानों तक पहुंचेगी और उनकी समस्याएं भी सुनेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ