लाइव न्यूज़ :

अखिलेश ने लखीमपुर खीरी मामले की तुलना जलियांवाला बाग कांड से की

By भाषा | Updated: December 18, 2021 11:52 IST

Open in App

रायबरेली (उप्र), 18 दिसंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखीमपुर खीरी के तिकोनिया गांव में किसानों पर गाड़ी चढ़ाए जाने के मामले की तुलना जलियावाला बाग कांड से करते हुये शनिवार को कहा कि अंग्रेजों ने सामने से गोली मारी थी लेकिन भाजपा के लोगों ने पीछे से आकर जीप चढ़ा दी।

समाजवादी विजय रथ यात्रा लेकर रायबरेली पहुंचे यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सफाया होगा।

यादव ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में हुई घटना, जिसमें किसानों को जीप से कुचल दिया गया, अगर उसकी तुलना की जाए तो भारत का इतिहास पलट कर देखने पर जलियांवाला बाग याद आता है जब अंग्रेजों ने सामने से गोली मारी थी लेकिन भाजपा ने पीछे से आकर किसानों पर जीप चढ़ा दी। ”

उन्होंने कहा, “आज जांच रिपोर्ट सामने है लेकिन दोषी लोगों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बर्खास्त नहीं हुये हैं, जिन पर आरोप हैं, उनके घर पर बुलडोजर नहीं चले हैं। यह सरकार भेदभाव से काम कर रही है।''

गौरतलब है कि तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में चार किसानों और एक पत्रकार सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा समेत एक दर्जन से ज्यादा लोगों को आरोपी बनाया गया है और सभी जिला कारागार में बंद हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि जैसे ही चुनाव नजदीक आता हैं भाजपा धार्मिक चश्मा लगा लेती हैं और हर चीज को उस चश्मे से देखने लगती हैं । लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता इस बार राज्य से भाजपा का सफाया करने के लिए तैयार है।

यादव ने एक बार फिर कहा, “ दिक्कत' (समस्याएं), 'किल्लत' (कमी) और 'जिल्लत' (अपमान) किसी भी सरकार में कभी नहीं हुआ, जैसा कि इस सरकार में हो रहा है। आज, लोग अपमानित महसूस कर रहे हैं। सत्ता में मौजूद भाजपा के लोग जनता का अपमान कर रहे हैं।"

यादव शुक्रवार से समाजवादी विजय रथ से रायबरेली और आसपास के इलाकों के दौरे पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?