लाइव न्यूज़ :

मोहाली में अकाली दल की युवा इकाई के नेता की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: August 7, 2021 16:57 IST

Open in App

चंडीगढ़, सात अगस्त पंजाब के मोहाली में शनिवार को अकाली दल की युवा इकाई के नेता विक्की मिद्दुखेड़ा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मोहाली के पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) आकाशदीप सिंह औलख ने फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया कि दो हथियारबंद बदमाशों ने बाजार वाले इलाके में मिद्दुखेड़ा को गोली मारी और फरार हो गए।

उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, जिनकी संख्या चार है। पुलिस को उम्मीद है कि उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।

इलाके से प्राप्त सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दिखा है कि जब मिद्दुखेड़ा अपनी कार में बैठ रहे थे तभी बदमाशों ने उनपर गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने कहा कि वह इलाके में रियल एस्टेट कारोबारी से मिलने गए थे।

सिर पर टोपी और चेहरे पर मास्क पहने बदमाशों को मिद्दुखेड़ा का पीछा करते हुए गोलियां चलाते देखा जा सकता है।

पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने आठ से नौ राउंड गोलीबारी की और फिर एक कार में सवार होकर फरार हो गए।

पुलिस ने कहा कि हमले के बाद शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की छात्र इकाई स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष मिद्दुखेड़ा को पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

शिअद के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि इस घटना ने एक बार फिर राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है।उन्होंने कहा, ''कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं करता है क्योंकि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है।''

चीमा ने कहा कि यह घटना भी सवाल उठाती है क्योंकि स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग