लाइव न्यूज़ :

विस को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने के प्रस्ताव पर अकाली दल ने मतदान की मांग की, सदन में हंगामा

By भाषा | Updated: September 3, 2021 22:31 IST

Open in App

पंजाब विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में शुक्रवार को कुछ देर के लिए शोर-शराबा देखा गया, क्योंकि विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने वाले प्रस्ताव पर मतदान की मांग की थी। सिखों के नौवें गुरु, गुरू तेग बहादुर के 400वें 'प्रकाश पर्व' (जयंती) के मौके पर शुक्रवार को राज्य विधानसभा के विशेष सत्र का आयोजन किया गया था। स्मरणोत्सव समारोह के समापन के बाद जब सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई, तो कार्य मंत्रणा समिति की पहली रिपोर्ट और विधानसभा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने का प्रस्ताव लाया गया।संसदीय कार्य मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने का प्रस्ताव पेश किया जिसके बाद शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया खड़े हो गए और कांग्रेस विधायकों के बीच कथित विभाजन का जिक्र करते हुए प्रस्ताव पर मतदान की मांग की।कांग्रेस के विधायकों ने इसका जवाब दिया और सदन में हंगामा हो गया और शोर-शराबे के बीच ही सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। बाद में विधानसभा के बाहर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मजीठिया ने दावा किया कि कांग्रेस दो गुटों में बंट गई है और चार मंत्रियों को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर भरोसा नहीं है।उन्होंने दावा किया कि मत विभाजन से यह सबको पता चल जाता कि कितने विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के गुट के साथ है और कितने विधायक अमरिंदर सिंह के साथ खड़े हैं। मजीठिया ने बाद में एक बयान में दावा किया कि राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा के लिए सत्र का विस्तार करने से कांग्रेस पार्टी के इनकार ने साबित कर दिया कि न तो सिद्धू और न ही अमरिंदर सिंह पंजाब या उसकी समस्याओं को लेकर गंभीर हैं।सिद्धू और अमरिंदर सिंह के गुटों के बीच सत्ता संघर्ष के बीच एक व्हिप जारी कर कांग्रेस ने अपने विधायकों को विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में शिरकत करने का निर्देश दिया था। इस बीच आम आदमी पार्टी के विधायक और विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने मांग की कि राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा के लिए विधानसभा का कम से कम 15 दिनों का सत्र बुलाया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIncome Tax Rules: 1 अप्रैल से घर खरीदना होगा आसान, 20 लाख से कम की प्रॉपर्टी के लिए पैन कार्ड की झंझट खत्म

भारतDDA Housing Scheme: सस्ते फ्लैट का शानदार मौका, बुकिंग 25% छूट के साथ शुरू, जानें अप्लाई करने का तरीका

भारतDDA Housing Scheme 2026: दिल्ली में अपने घर का सपना होगा पूरा, DDA दे रहा 10 लाख में घर; ऐसे करें अप्लाई

भारतHimachal Pradesh: शिमला में सुरंग बनाने के लिए विस्फोट, घरों में आई दरार; 40 से ज्यादा लोग बेघर

भारतPMAY-U 2.0: अब इस आय वर्ग के लोगों को मिलेगा PM आवास योजना का लाभ, जानिए कैसे करें अप्लाई

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?