लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर के क्षेत्रीय दलों के लिये मंच तैयार करेंगी एजेपी और टीआईपीआरए

By भाषा | Updated: September 7, 2021 20:24 IST

Open in App

गुवाहाटी, सात सितंबर असम जातीय परिषद (एजेपी) और त्रिपुरा स्थित तिप्राहा स्वदेशी प्रगतिशील क्षेत्रीय गठबंधन (टीआईपीआरए) ने सोमवार को घोषणा की कि वे पूर्वोत्तर राज्यों के सभी क्षेत्रीय दलों के लिए एक मंच बनाने की पहल शुरू करेंगे। .

एजेपी के अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई और टीआईपीआरए के अध्यक्ष प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देब बर्मा ने यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रस्तावित मंच स्वदेशी लोगों की ''पहचान'' की रक्षा के लिए क्षेत्रीय राजनीतिक आंदोलनों को मजबूत करने की दिशा में काम करेगा।

गोगोई ने कहा, ''हमने पूर्वोत्तर के भविष्य के लिए हाथ मिलाने का फैसला किया है। हम साथ मिलकर पूरे क्षेत्र की पहचान, भाषा और संस्कृति की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे। इससे सभी राज्यों को फायदा होगा।''

उन्होंने कहा कि मंच स्वदेशी लोगों के हितों की रक्षा के लिए सभी समान विचारधारा वाले क्षेत्रीय दलों को एकजुट करने का प्रयास करेगा।

दोनों नेताओं ने एक संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर किए, जिसमें विवादास्पद नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) को तत्काल निरस्त करने और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की अद्यतन प्रक्रिया को पूरा करने की मांग की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग!