लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र निकाय चुनाव अकेली लड़ेगी अजित पवार की एनसीपी, उपमुख्यमंत्री ने की घोषणा

By रुस्तम राणा | Updated: July 21, 2024 21:57 IST

अजीत पवार ने एनसीपी की नगर इकाई को संबोधित करते हुए कहा, "हमने लोकसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था और विधानसभा चुनाव भी गठबंधन में लड़ेंगे। मैं घोषणा करना चाहता हूं कि पार्टी स्वतंत्र रूप से निकाय चुनाव लड़ेगी।"

Open in App
ठळक मुद्देअजीत पवार ने कहा- मैं घोषणा करना चाहता हूं कि पार्टी स्वतंत्र रूप से निकाय चुनाव लड़ेगीपार्टी कार्यकर्ताओं के पाला बदलने की खबरों के बीच उपमुख्यमंत्री ने की यह घोषणाहालांकि उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए के साथ रहकर चुनाव लड़ने की भी बात कही

मुंबई: लोकसभा चुनाव में एनसीपी के खराब प्रदर्शन के बाद स्थानीय नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के पाला बदलने की खबरों के बीच उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को घोषणा की कि एनसीपी महाराष्ट्र में स्वतंत्र रूप से निकाय चुनाव लड़ेगी। आगामी विधानसभा चुनावों में अपनी राजनीतिक क्षमता साबित करने की चुनौती का सामना कर रहे पवार ने कहा कि स्थानीय नेतृत्व को पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी मेहनत करनी चाहिए। 

पवार ने एनसीपी की नगर इकाई को संबोधित करते हुए कहा, "हमने लोकसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था और विधानसभा चुनाव भी गठबंधन में लड़ेंगे। मैं घोषणा करना चाहता हूं कि पार्टी स्वतंत्र रूप से निकाय चुनाव लड़ेगी।" पवार ने कहा कि पिंपरी चिंचवाड़ के कुछ स्थानीय नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है क्योंकि एनसीपी के अन्य राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन के कारण उनके विकास में सीमाएं हैं। 

उन्होंने कहा, "स्थानीय नेता चले गए लेकिन पार्टी के अधिकांश कार्यकर्ता एनसीपी के साथ बने हुए हैं।" उन्होंने कहा कि एनडीए में शामिल होने का फैसला पूरी तरह से राज्य के समग्र विकास के इरादे से किया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय पार्टी नेताओं के पार्टी छोड़ने की अफवाहें फैलाई जा रही हैं जो गलत है और शहर राकांपा प्रमुख दीपक मानकर के साथ भी ऐसा ही हुआ।

टॅग्स :अजित पवारNCP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?