लाइव न्यूज़ :

"अजित पवार लोकप्रिय हैं, उन्हें जरूर मिलेगा सीएम बनने का मौका", प्रफुल्ल पटेल ने किया दावा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 28, 2023 15:04 IST

एनसीपी के राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि महाराष्ट्र की मौजूदा एकनाथ शिंदे सरकार के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सूबे के बेहद लोकप्रिय और दिग्गज नेता हैं और उन्हें मुख्यमंत्री बनने का मौका अवश्य मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि अजित पवार योग्य हैं, उन्हें मिलेगा सीएम बनने का मौकाप्रफुल्ल पटेल ने कहा कि अजित पवार को आज, कल या फिर परसों उचित मौका अवश्य मिलेगा प्रफुल्ल पटेल के इस दावे से महाराष्ट्र की सियासत में मुख्यमंत्री पद को लेकर मची हलचल

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि महाराष्ट्र की मौजूदा एकनाथ शिंदे सरकार के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सूबे के बेहद लोकप्रिय और दिग्गज नेता हैं और उन्हें मुख्यमंत्री बनने का मौका अवश्य मिलेगा।

एनसीपी अजित पवार गुट के नेता प्रफुल्ल पटेल ने बीते गुरुवार को नागपुर में संवाददाताओं द्वारा इस संबंध में प्रश्न पूछे जाने पर कहा कि अभी तो मुख्यमंत्री पद खाली नहीं है, इसलिए इसके बारे में क्या ज्यादा बात की जाए।

उन्होंने कहा, "इसके न तो किसी प्रकार का शक है और न ही कोई गुंजाइश है कि अजित पवार महाराष्ट्र के लोकप्रिय और दिग्गज नेता हैं। वह कई वर्षों से हमारी पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। जो लोग काम करते हैं उन्हें आज, कल या परसों उचित मौका अवश्य मिलता है। कई लोगों को मौका मिला है, इसलिए मेरा विश्वास है कि अज नहीं तो कल अजित दादा को भी जरूर मौका मिलेगा और हम उस दिशा में काम कर रहे हैं।"

प्रफुल्ल पटेल के इस दावे ने एक बार फिर महाराष्ट्र की सियासत में मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल मचा दी है। इससे पहले कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने भी हाल ही में दावा किया था कि 10 अगस्त को एकनाथ शिंदे की जगह अजित पवार को महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री नियुक्त किया जाएगा।

वहीं कांग्रेस के पूर्व सीएम और वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण के उस दावे को खारिज करते हुए डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने बीते सोमवार को कहा कि राज्य की सत्ता में कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है और इस तरह की बातें केवल कल्पना मात्र हैं।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई में ही काम करेगी। लोगों के अफवाह फैलाने से कुछ नहीं होता। महाराष्ट्र की भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) औऱ एनसीपी (अजित पवार गुट) बेहद मजबूती के सात मिलकर सरकार चला रही हैं।

वहीं प्रफुल्ल पटेल ने केंद्र की नरेंद्र मोदी मंत्रीपरिषद में शामिल किए जाने की संभावना पर पत्रकारों से कहा कि एनसीपी की केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल या विस्तार पर कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि निकट भविष्य में ऐसा होने जा रहा है।''

टॅग्स :प्रफुल्ल पटेलअजित पवारNCPदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो