लाइव न्यूज़ :

एआईयूडीएफ विधायक फणीधर तालुकदार ने असम विधानसभा से दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल

By भाषा | Updated: September 1, 2021 23:58 IST

Open in App

असम में विपक्षी अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (एआईयूडीएफ) के विधायक फणीधर तालुकदार ने बुधवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। तालुकदार ने मंगलवार को एआईयूडीएफ छोड़ दी थी। वह मई में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने वाले तीसरे विधायक बन गए हैं। असम विधानसभा के सचिव संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि भवानीपुर से एआईयूडीएफ विधायक ने अपना इस्तीफा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी को सौंपा। विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद, तालुकदार ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से मुलाकात की। सरमा ने भाजपा में उनका स्वागत किया। सरमा ने ट्वीट किया, " विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का विश्वास माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में बढ़ता जा रहा है। भवानीपुर के माननीय विधायक फणीधर तालुकदार से मिलकर खुशी हुई, जिन्होंने एआईयूडीएफ से इस्तीफा दे दिया और आज बाद में भाजपा में शामिल होंगे।" तालुकदार भाजपा के प्रदेश मुख्यालय गए और इसके अध्यक्ष भाबेश कलिता की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। इसके साथ 126 सदस्यीय विधानसभा में एआईयूडीएफ के विधायकों की संख्या घटकर 15 रह गयी है। गौरतलब है कि इससे पहले रूपज्योति कुर्मी और सुशांत बोरगोहेन कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम विधानसभा चुनाव 2026ः बीजेपी 89, असम गण परिषद 26 और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट 11 सीट पर लड़ेंगे?, सीट बंटवारे का फार्मूला तय?, 1,3 और 6 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे रैली

भारतAssembly Election 2026: चुनाव आयोग की PC शुरू, कुछ ही देर में 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान

भारतमुफ्त भोजन, मुफ्त बिजली, कहां से लाएंगे पैसा?, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-विकास के लिए एक पैसा भी नहीं बचा, राज्य सरकार से सख्त सवाल

भारतपश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनाव?, नितिन नबीन ने पहली रणनीति बैठक की, वीबी-जी राम जी अधिनियम को लेकर कांग्रेस के “नकारात्मक अभियान” का जवाब दे

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः भूपेश बघेल, डीके शिवकुमार, बंधु तिर्की को असम और सचिन पायलट, केजे जॉर्ज, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार को केरल की जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष