लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने 8,004 करोड़ का भुगतान किया, 35,586 करोड़ बकाया, जानिए मामला

By भाषा | Updated: February 29, 2020 13:58 IST

उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए कंपनी 17 फरवरी 2020 को 10,000 करोड़ रुपये का भुगतान पहले ही कर चुकी है और शनिवार को 8,004 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया गया। कंपनी ने कहा कि उसने स्व-मूल्यांकन के आधार पर 31 दिसंबर 2019 तक देनदारियों की गणना की है और इस भुगतान में 29 फरवरी 2020 तक का ब्याज शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी ने वित्त वर्ष 2006-07 से 31 दिसंबर 2019 तक का स्व-मूल्यांकन किया।भुगतान में भारती एयरटेल, भारती हेक्साकॉम और टेलीनॉर इंडिया की देनदारियां शामिल हैं।

दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने शनिवार को कहा कि उसने दूरसंचार विभाग (डीओटी) को समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) बकाये के तहत 8,004 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया है।

उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए कंपनी 17 फरवरी 2020 को 10,000 करोड़ रुपये का भुगतान पहले ही कर चुकी है और शनिवार को 8,004 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया गया। कंपनी ने कहा कि उसने स्व-मूल्यांकन के आधार पर 31 दिसंबर 2019 तक देनदारियों की गणना की है और इस भुगतान में 29 फरवरी 2020 तक का ब्याज शामिल है।

भारती एयरटेल ने कहा कि समायोजित सकल राजस्व फैसले के तहत कंपनी ने वित्त वर्ष 2006-07 से 31 दिसंबर 2019 तक का स्व-मूल्यांकन किया और उस पर 29 फरवरी 2020 तक के ब्याज की गणना की गई।

कंपनी ने बताया कि इसके अनुसार भारती समूह की कंपनियों की ओर से 17 फरवरी 2020 को अदा किए गए 10,000 करोड़ रुपये के बाद बची राशि पर 3004 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि चुकाई गयी। इस भुगतान में भारती एयरटेल, भारती हेक्साकॉम और टेलीनॉर इंडिया की देनदारियां शामिल हैं।

दूरसंचार विभाग के अनुमानों के अनुसार एयरटेल पर करीब 35,586 करोड़ रुपये बकाया हैं, जिसमें लाइसेंस शुल्क, स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क, बकाया राशि पर ब्याज, जुर्माना और जुर्माने पर ब्याज शामिल हैं। 

टॅग्स :बिज़नेससुप्रीम कोर्टएयरटेलसुनील भारती मित्तलरविशंकर प्रसाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?