लाइव न्यूज़ :

एयरसेल-मैक्सिस मामलाः ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में चिदंबरम प्रमुख आरोपी, 600 करोड़ की गड़बड़ी का है केस

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: October 25, 2018 17:02 IST

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में ईडी ने अपनी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। इससे पहले ईडी मामले में कार्ति चिदंबरम को आरोपी बनाते हुए पहले ही चार्जशीट दा‌खिल कर चुकी है

Open in App

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को एयरसेल-मैक्सिस मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर दी। इसमें पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को प्रमुख आरोपी बताया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के ट्वीट के अनुसार चार्जशीट में ईडी ने कुल नौ आरोपी बनाए हैं। इनमें पी चिदंबरम के अलावा एस भास्करन व चार मैक्सिस कंपिनयां भी शामिल हैं। लेकिन इनमें सबसे ऊपर पी चिदंबरम को रखा है।

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में ईडी ने अपनी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। इससे पहले ईडी मामले में कार्ति चिदंबरम को आरोपी बनाते हुए पहले ही चार्जशीट दा‌खिल कर चुकी है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की स्पेशल कोर्ट इस चार्जशीट पर 26 नवंबर को सुनवाई करेगी।

चार्जशीट के मुताबिक साल 2016 में वित्त मंत्री रहते हुए पी चिदंबरम में कैबिनेट समिति की मंजूरी के बिना ही 600 करोड़ से ज्यादा की एयरसेल-मैक्सिस डील को मंजूरी दे दी थी।

बृहस्पतिवार सुबह ही पी चिदंबरम को आईएनएकस मीडिया मामले में दिल्ली हाईकोर्ट उनकी अंतरिम प्रोटेक्शन बढ़ाकर 29 नवंबर तक बढ़ाकर थोड़ी राहत दी थी। लेकिन दोपहर तक उनके लिए फिर से मुसीबत बढ़ाने वाली खबर आ गई।

हालांकि मामले में पूर्व उत्तराखंड सीएम व दिग्गज कांग्रेसी नेता हरीश रावत ने कहा है कि सत्ता पक्ष जानबूझकर सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग से कई काम करा रहा है। उन्होंने कहा कि जो कोई सरकार के खिलाफ बोलता-लिखता है उसके खिलाफ देश की बड़ी एजेंसियां सचेत हो जाती हैं और मौका देखकर उनके खिलाफ कार्रवाई करती हैं।

टॅग्स :पी चिदंबरमएयरसेल-मैक्सिस केस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

भारतBihar Elections 2025: बिहार के नतीजों का पूरे देश पर होगा असर!, पीएम मोदी करेंगे 12 रैली

भारत'ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलती थी', पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम बोले- "इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी"

भारतशशि थरूर के बाद चिदंबरम और सलमान खुर्शीद ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सराहा, जानें कांग्रेस से अलग क्यों बोल रहे तीनों वरिष्ठ नेता

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए