लाइव न्यूज़ :

Air Quality Index: दिवाली से ठीक पहले बेहद खराब हुई दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा

By रुस्तम राणा | Updated: November 1, 2021 09:05 IST

भारतीय मौसम विभाग ने नवंबर के शुरूआती दिनों में दिल्ली की एयर क्वालिटी के बेहद खराब रहने की सभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा दिल्ली की एयर क्वलिटी 4 नवंबर तक बेहद खराब रह सकती है। इसके बाद 5 और 6 नवंबर को और भी ज्यादा खराब हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देवायु गुणवत्ता सूची (Air Quality Index) में बेहद खराब श्रेणी में दिल्लीमौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के शुरूआती दिनों बढ़ेगा प्रदूषण

दिवाली का त्योहार आने से पहले ही दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा बेहद खराब हो गई है। वायु गुणवत्ता सूची (Air Quality Index) दिल्ली का 302वां स्थान है, जिसे बहुत खराब सूची में रखा गया है। हालांकि एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) ने संभावना जताई है कि वायु की गुणवत्ता में दक्षिण-पश्चिमी हवाओं या फिर पछुआ हवाओं के परिवर्तन से पराली जलावन से उठने वाले कार्बन में कमी आएगी जिससे वायु की गुणवत्ता सुधरेगी। शोध के अनुसार, पीएम 2.5 में तकरीबन 8 फीसदी कार्बन उत्सर्जन धान की फसलों के अवशेष को जलाने से होता है। 

नवंबर के शुरआती दिनों में खराब रहेगी दिल्ली की हवा

वहीं भारतीय मौसम विभाग ने नवंबर के शुरूआती दिनों में दिल्ली की एयर क्वालिटी के बेहद खराब रहने की सभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा दिल्ली की एयर क्वलिटी 4 नवंबर तक बेहद खराब रह सकती है। इसके बाद 5 और 6 नवंबर को और भी ज्यादा खराब हो सकती है। आबोहवा में पीएम 2.5 की मात्रा प्रबल होगी। एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार, 0-5 को अच्छा, 51-100 को संतोषजनक, 101-200 को मध्यम, 201-300 खराब, 3001-400 को बेहद खराब और 4001-500 को गंभीर की श्रेणी में रखा गया है। 

खेतों में पराली जलाने से बढ़ता है प्रदूषण

गौरतलब है कि गेहूं की बुबाई के लिए खेतों में पराली जलाई जाती है। पंजाब और हरियाणा में पराली जलने शुरू हो गई है। पराली जलने से खुली हवा में सांस लेना कठिन हो जाता है। इसमें सांस संबंधी रोगियों को अधिक परेशानी होती है। पराली जलावन ऐसे ही अगर चलता रहा तो प्रदूषण रिकॉर्ड तोड़ सकता है। ऐसे में सांस के मरीजों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ेगा। प्रदूषण से लोगों को आंखों में जलन की भी शिकायत रहती है। 

टॅग्स :दिल्ली-एनसीआरदिल्लीभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट