लाइव न्यूज़ :

नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर श्रेणी’ में

By भाषा | Updated: November 5, 2020 21:53 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), पांच नवंबर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के शहरों नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद में बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया। वायु गुणवत्ता का यह स्तर न केवल स्वस्थ व्यक्तियों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है, बल्कि उन लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल रहा है जो पहले से ही रोगों की चपेट में हैं।

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार दिल्ली के पड़ोसी इन पांचों इलाकों में पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर भी बेहद ज्यादा बना हुआ है।

उल्लेखनीय है कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार बृहस्पतिवार शाम चार बजे गाजियाबाद में पिछले 24 घंटे में वायु गुणवत्ता का स्तर 464 दर्ज किया गया। इसके बाद ग्रेटर नोएडा में 457, नोएडा में 450, गुड़गांव में 443 और फरीदाबाद में 416 दर्ज किया गया।

बुधवार को यह स्तर गाजियाबाद में 389, ग्रेटर नोएडा में 368, नोएडा में 345, फरीदाबाद में 331 और गुड़गांव में 290 दर्ज किया गया था।

ऐप के अनुसार दिल्ली के पड़ोसी इन पांच शहरों में मुख्य प्रदूषक तत्व पीएम 2.5 है।

सीपीसीबी का कहना है कि वायु गुणवत्ता का स्तर ‘गंभीर’ रहने से स्वस्थ लोग भी प्रभावित होते हैं जबकि जो लोग पहले से ही बीमार हैं, उन पर बेहद गंभीर असर पड़ता है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी