लाइव न्यूज़ :

वायु प्रदूषण : दिल्ली सरकार ने निर्माण, विध्वंस गतिविधियों की अनुमति दी

By भाषा | Updated: December 20, 2021 16:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में निर्माण और तोड़-फोड़ कार्यों को फिर से शुरू करने और ट्रकों के प्रवेश की अनुमति देते हुए कुछ निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने निर्माण एजेंसियों से अपने स्थलों पर धूल प्रदूषण को रोकने के लिए 14 सूत्री दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि उल्लंघन के किसी भी मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राय ने संवाददाताओं से कहा, “हमने आज से (सोमवार से) निर्माण एवं विध्वंस गतिविधियों की अनुमति दे दी है...हालांकि, मैं ऐसे कार्यों में शामिल सभी एजेंसियों से लापरवाह न होने या अनुमति का अनुचित लाभ न उठाने की अपील करता हूं।”

वायु गुणवत्ता में सुधार और अनुकूल मौसम पूर्वानुमान के मद्देनजर, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में निर्माण और विध्वंस गतिविधियों और राष्ट्रीय राजधानी में ट्रकों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध हटा दिया।

आयोग ने कहा कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'बहुत खराब' श्रेणी से सुधरा है और पिछले तीन दिनों से लगातार 'खराब' श्रेणी में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे