लाइव न्यूज़ :

Iran–Israel conflict: एयर इंडिया ने तेल अवीव से आने-जाने वाली सभी उड़ानें 30 अप्रैल तक निलंबित कीं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 19, 2024 16:29 IST

इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, भारतीय विमान कंपनी एयर इंडिया ने शुक्रवार को मध्य-पूर्व में उभरती स्थिति के मद्देनजर तेल अवीव से अपनी सभी उड़ानें 30 अप्रैल, 2024 तक निलंबित कर दीं।

Open in App
ठळक मुद्दे एयर इंडिया ने तेल अवीव से आने-जाने वाली सभी उड़ानें 30 अप्रैल तक निलंबित कींएयर इंडिया ने कहा है कि वह स्थिति की निगरानी कर रहे हैंएयर इंडिया ने अधिक जानकारी के लिए कॉल करके संपर्क करने की सलाह दी है

नई दिल्ली:  इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, भारतीय विमान कंपनी एयर इंडिया ने शुक्रवार को मध्य-पूर्व में उभरती स्थिति के मद्देनजर तेल अवीव से अपनी सभी उड़ानें 30 अप्रैल, 2024 तक निलंबित कर दीं। एयर इंडिया ने कहा है कि वह स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

एयर इंडिया ने एक्स पर जानतकारी देते हुए कहा, "मध्य पूर्व में उभरती स्थिति को देखते हुए, तेल अवीव से हमारी उड़ानें 30 अप्रैल 2024 तक निलंबित रहेंगी। हम लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और अपने यात्रियों को सहायता प्रदान कर रहे हैं। जिन्होंने इस अवधि के दौरान तेल अवीव से यात्रा के लिए बुकिंग की पुष्टि की है उन्हें पुनर्निर्धारण और रद्दीकरण शुल्क पर एक बार की छूट दी गई है। हम दोहराना चाहेंगे कि एयर इंडिया में, हमारे ग्राहकों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।"

एयर इंडिया ने अधिक जानकारी के लिए 011-69329333 / 011-69329999 पर कॉल करके संपर्क करने की सलाह दी है। 

इससे पहले इजराइल और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच एयर इंडिया ने 14 अप्रैल को तेल अवीव के लिए उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला किया था।  एयर इंडिया दिल्ली और इजराइल के शहर के बीच चार साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है। टाटा समूह के स्वामित्व वाली कंपनी ने लगभग पांच महीने के अंतराल के बाद तीन मार्च को तेल अवीव के लिए सेवाएं बहाल की थीं। इजरायल के शहर पर हमास के हमले के बाद एयर इंडिया ने पिछले साल सात अक्टूबर से तेल अवीव के लिए उड़ानें निलंबित कर दी थीं। 

बाद में 16 अप्रैल को एयर इंडिया ने बताया कि उसने पश्चिम की ओर जाने वाली कुछ उड़ानों की योजना सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग के साथ बनाई है। उड़ान की निगरानी करने वाली कुछ वेबसाइट के अनुसार पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया की कम से कम तीन उड़ानों ने ईरानी हवाई क्षेत्र का उपयोग किया। इस संबंध में पीटीआई-भाषा के एक सवाल का जवाब देते हुए, एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि परिचालन जोखिम मूल्यांकन तहत हमने पश्चिम की ओर जाने वाली कुछ उड़ानों की योजना एक सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग के साथ बनाई है। दूसरी एयरलाइंस भी इस मार्ग का उपयोग करती हैं। इससे पहले पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच नागर विमानन मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के परिचालन को लेकर अपने स्तर पर जोखिम आकलन करने के लिए कहा था। 

टॅग्स :एयर इंडियाईरानइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो