लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विमान में अचानक आई तकनीकी खराबी, 3 घंटे देरी से रवाना हुए स्लोवेनिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2019 11:33 IST

राष्ट्रपति कोविंद ज्यूरिख से स्लोवेनिया जा रहे थे। रविवार (15 सितंबर) को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख अचानक से एयर इंडिया की एक फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी हुई।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आइसलैंड, स्विट्जरलैंड और स्लोवेनिया की नौ दिवसीय यात्रा पर हैं।स्विट्जरलैंड में रामनाथ कोविंद ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से महज कुछ दिनों पहले उनकी आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया था

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस वक्त आइसलैंड, स्विट्जरलैंड और स्लोवेनिया के दौरे पर हैं। एयर इंडिया की एक फ्लाईट से स्विट्जरलैंड से स्लोवेनिया दौरे पर जार रहे राष्ट्रपति कोविंद की फ्लाईट में अचानक से तकनीकी खराबी हुई। इसके चलते उड़ान में करीब 3 घंटे की देरी हुई।

एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक रविवार (15 सितंबर) को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख अचानक से एयर इंडिया की एक फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी हुई। इसकी वजह से उड़ान भरने में करीब 3 घंटे का वक्त लग गया। दरअसल, राष्ट्रपति कोविंद ज्यूरिख से स्लोवेनिया जा रहे थे। 

इससे पहले स्विट्जरलैंड दौरे पर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से महज कुछ दिनों पहले यहां उनकी आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया और उम्मीद जतायी कि उनकी विरासत मानवजाति को जलवायु परिवर्तन से निपटने एवं पारिस्थितिकी का संरक्षण करने की प्रेरणा देगी। कोविंद ने यहां एक विशेष कार्यक्रम में गांधीजी की धरोहर को संजोने और उनके नाम पर एक चौराहे का नाम रखने पर विल्लेनुवी समुदाय को धन्यवाद दिया।ट

उन्होंने कहा था कि गांधी जी ने साबरमती नदी के तट पर भारत में अपना पहला आश्रम बनाया। आज हमने उन्हें जिनेवा झील के तट पर ला दिया था। आपने उन्हें प्रकृति के समीप विशेष स्थान दिया और उन्हें अपने हृदय के समीप रखा। यह उस व्यक्ति के लिए उपयुक्त श्रद्धांजलि है जो प्रकृति से प्यार करता था और उसकी इतनी देखभाल करता था। बता दें कि कोविंद बृहस्पतिवार (12 सितंबर) को स्विट्जरलैंड पहुंचे। वह आइसलैंड, स्विट्जरलैंड और स्लोवेनिया की नौ दिवसीय यात्रा पर हैं।

टॅग्स :रामनाथ कोविंदएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं