लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- ‘एयर इंडिया और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों बिकाऊ’ हैं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 14, 2021 19:46 IST

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कार्यभार संभाला। मध्य प्रदेश के प्रमुख नेता सिंधिया ने बुधवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देज्योतिरादित्य सिंधिया मार्च 2020 में भाजपा में शामिल हुए थे।ज्योतिरादित्य सिंधिया इस समय राज्यसभा सदस्य हैं।विमानन कंपनियों को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है।

नई दिल्लीः केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी कैबिनेट में नागरिक उड्डयन मंत्रालय का प्रभार देने के बाद विपक्षी दलों की तरफ से उन्हें लगातार निशाने पर लेकर तंज किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को उन्हें ‘बिकाऊ’ करार दिया.भूपेश बघेल ने कहा- सरकार एयर इंडिया को बेचने जा रही है और उस मंत्रालय की कमान ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों में दी गई है. एयर इंडिया का लोगो ‘महाराजा’ है। ज्योतिरादित्य सिंधिया और एयर इंडिया दोनों ही बिकाऊ हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- एक की बोली लगने जा रही है और दूसरे को इसके बेचने का भार दिया गया है.वहीं इससे पहले यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री बनने पर कटाक्ष किया था।

श्रीनिवास ने बीते शुक्रवार एक मीम शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था ‘एयर इंडिया और सिंधिया दोनों बिकाऊ’ हैं। इसके जवाब में बीजेपी ने श्रीनिवास पर पलटवार करते हुए कहा कि यह कांग्रेस की हताशा को दिखाता है। गौरतलब है कि हाल में मोदी कैबिनेट का विस्तार किया गया है।

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला कैबिनेट विस्तार था. इसमें मध्य प्रदेश से बीजेपी के राज्यसभा सांसद सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया को पहली बार मंत्री बनाकर उन्हें नागरिक उड्डयन मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी दी गई है.पीएम मोदी की इस नई कैबिनेट में 36 नए चेहरों के साथ कुल 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है, जबकि 7 मंत्रियों का प्रमोशन किया गया।

इसके बाद अब मोदी कैबिनेट में मंत्रियों की कुल संख्या 78 हो गई है। इससे पहले, ज्योतिरादित्य सिंधिया इससे पहले कांग्रेस का हाथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। उनके बीजेपी में शामिल होने और मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायकों को तोड़ने के बाद राज्य की कमलनाथ सरकार गिर गई थी, उसके बाद शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य में नई सरकार बनी थी, उस वक्त ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी में अपनी अनदेखी का आरोप लगाया था।

टॅग्स :कांग्रेसज्योतिरादित्य सिंधियाभूपेश बघेलछत्तीसगढ़भारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप