लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री के नए विमान को वायुसेना के पायलट उड़ाएंगे, एयर इंडिया के पास होगा रखरखाव का जिम्मा

By भाषा | Updated: October 10, 2019 05:57 IST

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि हालांकि विमानों के रखरखाव का काम एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज़ लिमिटेड (एआईईएसएल) के जिम्मे होगा।

Open in App

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत के अन्य शीर्ष गणमान्य व्यक्तियों की यात्रा के लिये अगले साल जुलाई से इस्तेमाल होने वाले विशेष रूप से निर्मित दो बी777 विमानों का संचालन एयर इंडिया नहीं बल्कि भारतीय वायुसेना के पायलट करेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि हालांकि विमानों के रखरखाव का काम एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज़ लिमिटेड (एआईईएसएल) के जिम्मे होगा। फिलहाल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एयर इंडिया के विमान बी747 का इस्तेमाल करते हैं। इन विमानों को एयर इंडिया के पायलट उड़ाते हैं और इनके रखरखाव की जिम्मेदारी एआईईएसएल के जिम्मे है। जब यह बी747 विमान गणमान्य व्यक्तियों के लिये उड़ान नहीं भरते तो एयर इंडिया इनका इस्तेमाल वाणिज्यिक संचालन के लिये करती है।

एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "दो नये बी777 विमान अगले साल जुलाई में बोइंग के अमेरिकी संयंत्र से भारत लाए जाएंगे, जिनपर 'एयर इंडिया वन' लिखा होगा। सिर्फ वायुसेना के पायलट ही प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के लिये इन दो नये विमानों को उड़ाएंगे।" अधिकारी ने बताया कि बी777 विमानों के लिए वायुसेना के 4-6 पायलट को एयर इंडिया द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। वायुसेना के कुछ अन्य पायलटों को भी जल्द प्रशिक्षित किया जाएगा। नए विमानों का उपयोग केवल गणमान्य व्यक्तियों की यात्रा के लिए किया जाएगा।=

टॅग्स :एयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब